कटनी के माधवनगर स्थित झूलेलाल बेकरी में खाद्य सुरक्षा और पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। कारोबारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।माधवनगर थाने में खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा की गई शिकायत में बताया गया कि वे गुरुवार की शाम 7 बजे गुरुमुख दास भोजवानी प्रो झूलेलाल ब्रेकरी माधवनगर मे जांच के लिए गए थे।
पर गंदगीयुक्त स्थान पर अत्यन्त अस्वस्थ्यकर परिस्थितियो मे खाद्य प्रदार्थो का निर्माण कर लोक स्वास्थ्य के विरुद्ध कार्य किया जाना पाया गया है।निरीक्षण गुरुमुखदास भोजवानी की उपस्थिति मे किया गया। मौके पर खाद्य प्रदार्थ यशा टोस्ट, ब्रेड, बेकरी उत्पादो का निर्माण और संग्रहण अत्यन्त अस्वस्थ्य कर और अस्वस्थ्य परिस्थितियों मे होना पाया गया।र्माण क्षेत्र मे ही एक सर्वथा गंदगीयुक्त टाईलेट बना होना पाया गया, जो भौतिक रुप से निर्माण क्षेत्र से पृथक नही है मौके पर पंचनामा बनाया गया और निर्मित रोस्टेड ब्रेड का नमूना जांच के लिया गया है।विक्रता द्वारा मौके पर गंदगीयुक्त स्थान पर अत्यन्त अस्वस्थ्यकर परिस्थितियो खाद्य प्रदार्थों का निर्माण कर लोक स्वास्थ्य के विरुद्ध कार्य किया जा रहा है। इसी शिकायत के आधार पर माधवनगर पुलिसा ने बेकरी संचालक के खिलाफ भारतीय दंड संहित की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
कटनी हरिशंकर पाराशर





