अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

जून से खाली है 50 करोड़ में तैयार एमटीएच हॉस्पिटल:400 बेड के अस्पताल को अब 26 से खोलने की तैयारी

Share

इंदौर

50 करोड़ की लागत से बना 400 बेड का एमटीएच अस्पताल शुरू करने की तैयारी है। यह अस्पताल महिला एवं बच्चों के लिए बनाया गया था, लेकिन अभी तक कोविड मरीजों को ही भर्ती किया जा रहा था। अब इसका औपचारिक उद्घाटन किया जाना है। प्रारंभिक रूप से भले ही 26 नवंबर को इसके उद्घाटन की तैयारी चल रही हो, लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। इस वजह से संभवत: कार्यक्रम आगे बढ़ सकता है।

30 बेड की सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट भी बनाई है
केंद्र के प्रोजेक्ट के तहत एक दशक पहले इसे मंजूरी मिली थी। इसके बावजूद दो-तीन साल बाद काम शुरू हुआ। इस लेटलतीफी के कारण प्रोजेक्ट की लागत बढ़ती गई। तीन साल से इसे महिला-बच्चों के लिए शुरू करने की तैयारी चल रही थी, लेकिन कोविड के कारण इसे पिछले साल ताबड़तोड़ शुरू कर दिया गया।
हालांकि तब भी इसका काम पूूरा नहीं हुआ था। संक्रमण की दोनों लहरों के दौरान साढ़े सात हजार मरीज यहां भर्ती हुए। जून में कोविड पर कंट्रोल के बाद से यह खाली है। स्टाफ, उपकरण आदि संसाधन जुटाए गए। संभवत: एमवायएच से स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की सेवाएं यहां शिफ्ट होंगी। 30 बेड की सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट भी यहां बनाई गई है।

सुपर स्पेशिएलिटी का भी होना है औपचारिक उद्घाटन
अधीक्षक सहित स्टाफ को निर्देश है कि इसी माह यहां मातृत्व व शिशु स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की जाना हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रशासन एमटीएच और सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल का औपचारिक उद्घाटन करवाना चाहता है। डेट फाइनल होने के बाद भी यह तय नहीं हुआ कि मुख्यमंत्री आ रहे हैं या नहीं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें