अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*पेट्रोलियम बोर्ड के केन्द्रीय संचालक घनश्याम शेर के नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत*

Share

कोली समाज सहित भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

*इन्दौर / भारत सरकार मंत्रालय के भारत पेट्रोलियम एवं प्राकर्तिक गैस कारपोरेशन बोर्ड में मुम्बई में हुई बैठक में संचालक पद पर पदभार ग्रहण करने के पश्चात प्रथम गृह नगर इंदौर आगमन पर श्री घनश्याम शेर का कोली/कोरी समाज सहित भाजपा के अनेक नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एरोड्रम पर आत्मीयता के साथ स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं के साथ भाजपा के नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

उक्त जानकारी देते हुए महावर कोली समाज (रजि.) वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष प्रकाश महावर कोली, कोषाध्यक्ष प्रहलाद टाटवाल एवं महेन्द्र खंडेलवाल ने बताया कि श्री घनश्याम शेर बाल्यावस्था से ही आरएसएस एवं भाजपा से जुड़े रहे, उन्हें 1994 में भाजपा ने सामान्य वार्ड से पार्षद का टिकट देकर उम्मीदवार बनाया, उन्होंने सहकारिता के पित्र पुरुष जाने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता भगवती प्रसाद मिश्रा को भारी मतों से हराकर पार्षद बने और कांग्रेस की परिषद होने के बाद भी जिला योजना समिति में 1 वोट से जीत का जिला योजना समिति के सदस्य बने। श्री घनश्याम शेर भाजपा के नगर महामंत्री भी हैं, उन्हें पार्टी ने प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव के दौरान जवाबदारी आदि सौंपी जिसपर वे सफल हुए। कुशल संगठन एवं राजनीतिक सूझबूझ रखने वाले घनश्याम शेर को हाल ही में भारत सरकार की ओर से भारत पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस कारपोरेशन लिमिटेड बोर्ड का संचालक मनोनीत किया गया। श्री घनश्याम शेर ने 29 नवंबर को मुंबई में आयोजित बैठक में संचालक पद पर पदभार ग्रहण किया, उसके पश्चात वे पहली बार अपने ग्रह नगर इंदौर फ्लाइट से आज इंदौर पहुंचे। इंदौर पहुंचने पर कोली/कोरी समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ ही भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 
भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री एवं पैट्रोलियम कारपोरेशन लिमी बोर्ड के संचालक घनश्याम शेर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में डायरेक्टर नियुक्त होने पर मुंबई हेड ऑफिस पर पदभार ग्रहण करने के बाद इंदौर आगमन पर मध्यप्रदेश कोली/कोरी समाज के अध्यक्ष अर्जुन सिंह शाक्यवार, महावर कोली समाज वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष प्रकाश महावर कोली, कोषाध्यक्ष प्रहलाद टाटवाल, सुनील अस्टोलिया, नंदराम मेहर, मोती खंडेलवाल, किशन वर्मा, मनोज सुखाड़िया, तुलसी पटेल, बाला पोरसिया, भाजपा नगर उपाध्यक्ष कमल वाघेला, सुरेन्द्र वाजपेयी, अतुल नीमा, नवीन कुवाते, ब्रजेश तिवारी, मनोज पाल, जय शेर, हेमंत शेर, किरण पटेरिया, ज्योति तोमर, कालू पहलवानएवं अन्य स्नेहीजनों ने आत्मीयता के साथ स्वागत अभिनन्दन किया। इसके पश्चात सभी अपने अपने वाहनों से श्री शेर के राज मोहल्ला स्थित निवास पहुंचे जहां स्वागत सत्कार एवं स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें