अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

धार में 247 करोड़ रुपए की जमीन का मामला:पूछताछ व साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने गार्डन संचालक को बनाया आरोपी, दो गिरफ्तार

Share

धार

धार की सबसे बड़ी विवादित जमीन सेंट टेरेसा के मामले की जांच में अब कई सफेदपोश लोग हिरासत में आने लगे है। शनिवार दोपहर पुलिस ने नामी गार्डन संचालक योगेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। संचालक ने सरकारी जमीन खरीदने से लेकर बिकवाने में मदद करने जैसे महत्वपूर्ण साक्ष्य पुलिस को मिले है।

साथ ही रिमांड के दौरान भी मुख्य आरोपियों ने योगेश अग्रवाल का नाम बताया है। ऐसे में पुलिस ने मामले में आरोपियों की संख्या बढ़ाते हुए शनिवार दोपहर को कुल 2 आरोपियों को गिरफ्तार करके थाने पर लेकर आई है। अब इन्हें थाने की कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जैन की भागने में मदद करने पर ड्राइवर नवीन जाधव हुआ गिरफ्तार

दरअसल 247 करोड़ रुपए की सरकारी जमीन की 38 मर्तबा रजिस्ट्री करके आरोपियों ने प्लाट बेचे थे। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 26 नामजद व एक संस्था को आरोपी बनाया था। प्रकरण में पहले ही दिन 13 आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया।

इसके बाद सुधीर दास व वकील विवेक तिवारी का रिमांड पुलिस ने लिया था। जिनसे प्रतिदिन पुलिस पूछताछ कर रही है। इस जमीन के खेल में मुख्य भूमिका निभाने वाले सुधीर जैन को भागने में मदद करने वाले वाहन ड्राइवर नवीन जाधव को भी गिरफ्तार किया है।

आरोपी को ले जाती पुलिस।

आरोपी को ले जाती पुलिस।

20 प्रतिशत मिलता था सुधीर दास को

पुलिस की जांच में यह भी बात सामने आई है कि इस 3 हेक्टेयर की जमीन को प्लाट के रूप में बेचने का काम सुधीर जैन करता था। साथ ही जमीन का ग्राहक मिलने पर कुल कीमत का सिर्फ 20 प्रतिशत राशि ही सुधीर दास को मिलती थी। एक बड़ा हिस्सा फरार आरोपी सुधीर जैन के पास होता था।

वहीं वकील विवेक तिवारी ग्राहक से मिलने व जमीन के दस्तावेज सहित कानूनी कामकाज देखने का काम करते थे। इस तरह से पूरा रुपए इन लोगों में आपस में बंट जाया करता था।

विदेश भागने के पहले पुलिस आई हरकत में

इधर फरार हुए आरोपी सुधीर जैन की देश छोड़ने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई है। ऐसे में शनिवार को धार पुलिस हरकत में आई व आरोपी का पॉसपोर्ट नंबर की जानकारी निकाली गई है। सभी एयरपोर्ट पर आरोपी की जानकारी दी जा रही है, ताकि विदेश भागने के पहले ही एयरपोर्ट पुलिस उसे गिरफ्तार करे व धार पुलिस को समय पर उसकी जानकारी मिल जाए।

एक ही बैंक से पूरा लेनदेन

आरोपियों ने जमीन की बिक्री सहित अन्य लेन-देन एक ही बैंक से किया हैं, तथा यह बैंक भी इसी सेंट टेरेसा की जमीन पर संचालित हो रही है। ऐसे में शनिवार को पुलिस ने इस बैंक को नोटिस जारी करके सुधीर दास, सुधीर जैन व वकील के खातों की पूरी जानकारी मांगी है, जिसमें खाता खुलवाने से लेकर अंतिम ट्रांजकेक्शन का रिकॉर्ड मांगा गया है। पुलिस को पूछताछ में यह बात सामने आई है कि इसी बैंक से जमीन संबंधि लेन-देन का पूरा काम होता था। हालांकि इस बात की पृष्टि बैंक से रिकॉर्ड आने के बाद ही हो पाएगी।

रिमांड वाले आरोपी बता रहे पूरा खेल

पुलिस को इस मामले में कोर्ट से आरोपी सुधीर जैन व विवेक तिवारी का 6 दिसंबर तक का रिमांड प्राप्त है। इस पूरे प्रकरण की जांच डीएसपी, सीएसपी व टीआई संयुक्त रुप से मिलकर कर रहे हैं। पु‍लिस रिमांड प्राप्त दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। जिसके चलते ही सुधीर दास के घर से महत्वपूर्ण दस्तावेज भू‍मि के संबंध में प्राप्त हुए थे। पूछताछ में ही आरोपियों ने जमीन बेचने का पूरा खेल भी पुलिस को बताया है व पूरा षडयंत्र सुधीर जैन के द्वारा करने की बात बताई है। हालांकि सुधीर जैन के गिरफ्तार होने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।

धार एसपी आदित्य प्रतापसिंह ने बताया कि भू-माफिया अभियान के तहत ही पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले की जांच के दौरान दो ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। योगेश अग्रवाल को साक्ष्य के आधार पर पकड़ा गया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें