अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रदूषण के लिए सरकार है जिम्मेदार

Share

,मुनेश त्यागी

 पिछले कई सालों से देश के अनेक शहर प्रदूषण की चपेट में आते जा रहे हैं। सरकार इसके लिए किसानों को आसान निशाना बनाकर उन्हें बढ़ते प्रदूषण के लिए जिम्मेदार ठहराने पर उतर आई है। सरकार जानबूझकर और मक्कारीपूर्ण तरीके से किसानों को जिम्मेदार ठहराती है और वह हकीकत और वास्तविकता छिपाने के लिए ऐसा कर रही होती है।
 सरकार ऐसी मक्कारीपूर्ण हरकत क्यों करती है और वह जानबूझकर किसानों को क्यों झूठा और गुमराह करने वाला निशाना बनाती है? इस हकीकत को भी जानने की जरूरत है। सरकार ऐसा जानबूझकर करती है क्योंकि उसकी नीतियां ही प्रदूषण को बढ़ाने वाली हैं और वह इस हकीकत को जान पूछ कर पूरे देश की जनता से, उच्चतम न्यायालय से और उच्च न्यायालयों से इस बात को छुपाती है और वह सच्चाई को जानबूझकर देश के सामने नहीं लाना चाहती और इसी हकीकत से पूरे देश की जनता को गुमराह करना चाहती है। 
 अगर प्रदूषण के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि हमारे देश में 72% प्रदूषण प्राइवेट गाड़ियों, कारों द्वारा फैलता है, 20 परसेंट प्रदूषण कारखानों द्वारा और मात्र 8% किसानों द्वारा चलाई गई पराली से प्रदूषण फैलता है। सरकार इन तथ्यों को जानबूझकर जनता से छुपाती है, क्योंकि उसकी नीतियों को देश और दुनिया की कार लॉबी प्रभावित करती है।
 सरकार इस कार लोबी के दबाव में अच्छे खासे पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बर्बाद करने पर तुली हुई है। वह बस और रेल सिस्टम को विकसित करने के बजाए, प्राइवेट हाथों में सौंपने को तैयार है और सौंप रही है।
 यह प्रदूषण अधिकांश शहरों और कस्बों में ज्यादा क्यों है? यह गांव देहात में लगभग ना के बराबर क्यों है? इसका कारण यह है कि  गांव देहातों की सड़कों पर कारों का प्रयोग बहुत कम है, इसलिए वहां प्रदूषण  नही है, या ना के बराबर है। अतः जब तक शहरों में कारों का प्रयोग कम नही किया जाएगा, इसे नियंत्रित नही किया जायेगा और पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को,,,, बस और रेल को, मजबूत नहीं किया जाता तब तक यह समस्या जाने वाली नहीं है।
 सरकार की नीतियां कार लोबी के दबाव में बदलने वाली नही है, अतः प्रदूषण की समस्या सनातन बनी रहेगी और हमारे देश के लोग, बच्चे और बूढ़े सांस की बीमारियों का शिकार होते रहेंगे और हमारी सरकार झूठ बोलकर जनता को पूरे देश की जनता को और न्यायालयों को गुमराह करती रहेगी।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें