सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया, मध्यप्रदेश के महासचिव डॉक्टर मुमताज़ कुरैशी ने बताया कि, पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक इन्दौर में आयोजित की गई। बैठक प्रदेश अध्यक्ष कफील रज़ा की अध्यक्षता में हुई जिसमें मध्यप्रदेश में पार्टी के विस्तार हेतु सभी जिलों में पार्टी की ज़िला कमेटियों का गठन, सभी ज़िलों में BLT प्रोग्राम आयोजित करने तथा आगामी पंचायत चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही पार्टी की केंद्रीय समिति में अ. रऊफ साहब को कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर स्टेट वर्किंग कमेटी के पदाधिकारियों एड्वोकेट विदयराज मालवीय, इरफानुल हक अंसारी, शमशाद अली, मुफ्ती आदिल खान ने उनका स्वागत किया गया। बैठक के अंत में प्रदेश सचिव आरिफ खान ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
*प्रदेश महासचिव**डॉक्टर मुमताज़ कुरैशी*
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न





