गांधी स्मारक निधि, पंजाब, हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश, स्वाध्याय आश्रम पट्टीकल्याणा – पानीपत (हरियाणा)
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत के बाद गांधी जी की स्मृति कायम रखने अौर आम जनता के हित में गांधी जी ने जो कार्य शुरु किया था उसे जारी रखने के लिए इस केन्द्र की स्थापना गांधी स्मारक निधि (केन्द्रीय) राजघाट, नई दिल्ली द्वारा किया गया था । यहां प्राकृतिक चिकित्सालय, गौशाला, जैविक कृषि प्रयोग शिक्षण,योग,पुस्तकालय,गांधी तत्वपृचार जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं । गांधी जी के रचनात्मक कार्यक्रमों की यह तपोभूमि तथा प्रयोग स्थल है 25 एेकड में फैले अाश्रमिक वातावरण में शिवराथियों को गांधीवादी जीवन शैली का अभ्यास होगा । इसके अतिरिक्त चण्डीगढ़, जालन्धर, डेराबस्सी, हिसार, हरसेमानसर आदि स्थानों पर संस्था के केन्द्रों से रचनात्मक कार्यक्रम संचालित हो रहा है ।
कैसे पहुँचें
यह आश्रम दिल्ली से 70 किलोमीटर की दूरी पर दिल्ली – चण्डीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर पानीपत से 20 किलोमीटर पहले स्थित है । नजदीक का रेलवे स्टेशन समालखा है , दिल्ली से चण्डीगढ़ /अमृतसर जाने वाली अधिकतर ट्रेन समालखा रेलवे स्टेशन पर ठहरती हैं । पानीपत जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लगभग सभी ट्रेनों का ठहराव है । पानीपत और दिल्ली से समालखा के लिए बसें आदि कुछ कुछ मिनटों के अन्तराल पर मिलती रहती हैं । समालखा से पट्टीकल्याणा के लिए आटो-रिक्शा आदि चलते हैं ।
मुख्य उद्देश्य
यह शिविर 23 दिसम्बर से 26 दिसम्बर 2021 तक के लिए आयोजित किया जा रहा है । इसका मुख्य उद्देश्य गांधी-विनोबा के विचारों के अनुरूप युवाओं को शिक्षित करना , गांधी जीवन शैली से नई पीढ़ी को पहचान कराने के साथ अहिंसक समाज निर्माण में युवा पीढ़ी को प्रेरित करना ।
इस शिविर में प्रातः शयन त्याग से शयन तक की दिनचर्या रहेगी । इसमे प्रातः प्रार्थना, श्रमदान, बौद्धिक सत्र , खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसी गतिविधियां सम्मिलित रहेंगी।शिविरार्थी यदि शिविर मे आने से पहले गांधी जी की आत्मकथा तथा रचनात्मक कार्यक्रम आदि पुस्तकों का अध्ययन करके आयेंगे तो अधिक उपयुक्त रहेगा ।
आवास तथा भोजन की व्यवस्था संस्था द्वारा की जाएगी । प्रवास खर्च शिविरार्थी को स्वयं वहन करना होगा । शिविरार्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के अन्दर होनी चाहिए । शिविर समापन पर सभी शिविरार्थियों को प्रमाण-पत्र भी जारी किया जाएगा ।
इस शिविर मे विशिष्ट गांधी जन जैसे श्री रामचन्द्र राही जी, श्री कुमार प्रशान्त जी, श्री अमरनाथ भाई जी, श्रीमती राधा भट्ट जी, श्री चन्दन पाल जी, श्री संजय सिंह जी, श्री अन्नामलाई जी, श्री ए. के. अरुण जी, प्रोफेसर आनन्द कुमार जी, श्री अशोक भारत जी, श्री अशोक शरण जी, श्री राजीव रंजन जी आदि का मार्गदर्शन मिलने की संभावना है ।
शिविर का शुभारंभ 23 दिसम्बर प्रातः 11 बजे तथा समापन 26 दिसम्बर सांय 4 बजे तक होगा । अतः इसके अनुसार पहुंचने एवं वापसी की टिकट बनाएं।
सादर
सचिव
पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश गांधी स्मारक निधि, स्वाध्याय आश्रम, पटि्टकल्याणा ,पानीपत ,हरियाणा
सम्पर्क सूत्र
9416005533
9810948870
9416011099
0180-2569134
स्व-सुब्बाराव (भाई जी) की स्मृति में राष्टीय युवा शिविर 23 दिसम्बर से





