अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

किसान आंदोलन के समक्ष सरकार का झुकना जन संघर्ष को मजबूत करेगा

Share

आज इंदौर में भी किसान आंदोलन की सफलता पर आभार सभा और प्रदर्शन होगा


 इंदौर ।378 दिन के किसान आंदोलन ने आखिरकार अहंकार में डूबी सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया है ।तीनों किसान बिल तो वापस हो ही गए हैं। इसी के साथ पराली जलाने पर अर्थदंड वाला कानून में भी संशोधन तथा एमएसपी के लिए कमेटी बनाने के लिए सरकार तैयार हो गई है  ।किसान आंदोलन की सफलता को लेकर आज इंदौर में भी संयुक्त ट्रेड यूनियन अभियान समिति और संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई ।बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ श्रमिक नेता श्याम सुंदर यादव ने की।


 बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 1 साल से ज्यादा शांतिपूर्ण गांधीवादी तरीके से चले किसान आंदोलन ने यह सिद्ध किया है कि चाहे सरकार कितनी भी मनमानी करें और हटी बन जाए लेकिन शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे उसको झुकना ही पड़ेगा  ।किसान आंदोलन के आगे सरकार का झुकना देश के तमाम जन संघर्षों को मजबूती देगा । बैठक को सर्वश्री रामस्वरूप मंत्री, सी एल सर्रावत,  कैलाश गोठानिया, रूद्रपाल  यादव, भागीरथ कछवाय,  सुशीला यादव ,सोहनलाल शिंदे, कैलाश कुशवाहा, हरनाम सिंह धारीवाल हरि ओम सूर्यवंशी,  सहित विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित किया । 

बैठक में निर्णय लिया गया कि शनिवार 11 दिसंबर को शाम 3:30 बजे मालवा मिल चौराहे पर किसान आंदोलन की जीत पर सभी श्रम संगठन और किसान संगठन मिलकर आभार सभा और प्रदर्शन का आयोजन करेंगे। सभी श्रमिक नेताओं ने आम जनता से भी अपील की है कि वे भी इस सभा और प्रदर्शन में शरीक होकर एकजुटता का प्रदर्शन करें क्योंकि किसान आंदोलन की जीत ना केवल किसानों और मजदूरों की है बल्कि आम नागरिकों की भी है । बैठक में किसान आंदोलन में शहीद हुए 700 से ज्यादा किसानों और सीडीएस बिपिन रावत सहित हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए सभी सैन्य कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें