अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कुणाल कामरा से बोले दिग्विजय- भोपाल में शो कराऊंगा, मुझ पर कॉमेडी करो; इससे संघियों को दिक्कत नहीं होगी

Share

स्टैंडअप कॉमेडियन मुन्नवर फारुकी और कुणाल कामरा के शो कैंसिल होने पर अब उनके सपोर्ट में राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उतर आए हैं। दिग्विजय ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि “कुणाल और मुन्नवर तुम्हारे लिए के लिए भोपाल में शो आयोजित करता हूं। सारी जिम्मेदारी मेरी होगी। शर्त एक होगी, कॉमेडी का सब्जेक्ट केवल दिग्विजय सिंह होगा। इसमें तो संघियों को एतराज नहीं होना चाहिए!! आओ डरो मत!! अपनी सुविधानुसार तारीख व समय दो। तुम्हारी सभी शर्तें मंजूर हैं।”

दरअसल, धर्म विरोधी टिप्पणियों के चलते मुन्नवर और कुणाल के कॉमेडी शोज लगातार कैंसिल हो रहे हैं। पिछले 2 महीनों में मुन्नवर के 12 शो और कुणाल के लगभग 101 शो कैंसिल हो गए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द भी जाहिर किया था। दोनों स्टैंडअप कॉमेडियंस के सपोर्ट में स्वरा भास्कर सहित कुछ सेलेब्स भी आए थे।

दिग्विजय का पोस्ट
दिग्विज सिंह ने कुणाल कामरा के एक इंटरव्यू को शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं कुणाल तुम्हारे और मुन्नवर के लिए भोपाल में शो आयोजित करता हूं। सारी जिम्मेदारी मेरी होगी।

2 महीने में मुनव्वर के 12वां शो कैंसिल
बेंगलुरु पुलिस ने स्टैंडअप कॉमिडी शो को आयोजित करने वाले लोगों को लेटर लिखकर मुनव्वर के शो को कैंसिल किए जाने की बात कही थी। यह मुनव्वर का पिछले 2 महीने में लगातार 12वां शो था, जो कैंसिल कर दिया गया। बता दें कि मुन्नवर इसी साल इंदौर में अपने एक विवादित शो के चलते जेल भी गए थे। तब उन पर कुछ लोगों ने धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया था। यही कारण है कि उनके अब सभी शो कैंसिल कर दिए जा रहे हैं।

कामरा हमेशा विवादों में रहते हैं
स्टैंड-अप कॉमेडियन ने देश में राजनीतिक हालातों पर कटाक्ष करते हैं। कामरा की कॉमेडी अक्सर मौजूदा सरकार को निशाना बनाती है। पिछले साल इंडिगो और सरकार के स्वामित्व वाली एयर इंडिया सहित कई एयरलाइनों द्वारा उन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि, कॉमेडियन ने बाद में यात्रा प्रतिबंध के खिलाफ इंडिगो को कानूनी नोटिस जारी कर 25 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की थी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें