अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

धनगर अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी कराये जाने हेतु अनिश्चितकालीन विशाल धरना प्रदर्शन

Share

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश । राष्ट्रीय धनगर महासभा के तत्वाधान में धनगर अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी कराये जाने हेतु अनिश्चितकालीन विशाल धरना प्रदर्शन का आायोजन कचेहरी प्रांगण, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश में आज किया गया। इस विशाल धरना प्रदर्शन को सपा नैत्री श्रीमती सुषमा पाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि युवाओं और बच्चों के जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए हैं, जिससे समस्या खड़ी हो रही है। शासन के आदेशों के बावजूद समाज की अनदेखी की जा रही है। इसके बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  शेफर्ड टाइगर फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष धामू पाल ने भी युवाओं में करो या मरो का जोश भरा। उन्होंने युवाओं को जोश से भरे गगनभेदी नारे लगवाये।  इस अवसर पर धनगर समाज के लोगों ने भारी संख्या में भाग लेकर अपना विरोध प्रकट किया। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें