अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर में सुभाषमार्ग हो रहा चौड़ा, लोग बोले- हमारी यादें जुड़ीं, कुछ तो रहम करो…

Share

इंदौर

सुभाष मार्ग को 100 फीट चौड़ा बनाया जाना है। 3km रोड के दायरे में आने वाले घर 20 से 25 फीट तक टूट रहे हैं। 100 से ज्यादा मकान तो पूरे ही टूट जाएंगे। कई परिवार यहां पर दुकान और किराएदारों की आमदनी पर ही डिपेंड हैं। पूरा घर टूटने से उनकी इनकम के जरिए बंद हो जाएंगे। 250 से ज्यादा घरों में रहने वाले 5000 लोग बेघर हो जाएंगे। दैनिक भास्कर ने ग्राउंड पर जाकर रिएलिटी चेक की। लोग बोले- 2019 में उन्हें जो नोटिस दिए गए, उनमें सड़क की चौड़ाई 80 फीट थी। अब बढ़ाकर 100 फीट कर दी गई। यह धोखा है। यहां से हमारी 50 साल की यादें जुड़ी हैं। सरकार, कुछ तो रहम करो…

40 साल से रह रहे
बड़वाली चौकी पर रहने वाले महमूद खान ने बताया कि वह आईडीए में कॉन्ट्रैक्टर हैं। 40 साल पहले खुरामन पठान से उन्होंने मकान खरीदा था। तीन मंजिला मकान 20 बाय 30 में बना है। तीन बेटों के साथ 13 लोगों का परिवार रहता है। नीचे तीन दुकानें- रतन श्री नमकीन, दुर्गा गजक और केजीएन स्क्रैप भंडार के नाम से किराए पर चलती हैं। 100 फीट रोड बनती है तो पूरा मकान चला जाएगा। 80 फीट में उनका 10 फीट का हिस्सा बच जाएगा।

कारोबार खत्म हो जाएगा

महमूद के मकान से कुछ आगे चुन्नीलाल एंड संस की दुकान किए दीपक टंडन यहां 23 साल से कारोबार कर रहे हैं। मोहम्मदी मंजिल में उनकी दुकान है। उन्होंने बताया कि 100 फीट सड़क बनती है तो 5 फीट के लगभग ही जगह बचेगी। वह 80 फीट को लेकर राजी हैं। पड़ोस में ही सराफा दुकानदार माजिद खान की पत्नी ने बताया कि अगर दुकान चली जाएगी तो हमें कहीं और जाना पड़ेगा।

आगे का घर तो टूटेगा ही, पीछे के मकान का 7 फीट हिस्सा भी चला जाएगा
बड़वाली चौकी इलाके में ही डॉ. अब्दुल रऊफका घर है। उन्होंने बताया कि 60 साल से उनका परिवार यहां रह रहा है। 19 बाय 17 के मकान में दो दुकान हैं। एक में वह खुद बैठते हैं, दूसरी पड़ोसी को किराए से दे रखी है। उनका पूरा मकान खत्म हो जाएगा। यहां तक कि इस घर के पीछे बना घर का 7 फीट हिस्सा भी टूट जाएगा। नगर निगम से रिटायर्ड आनंदीलाल त्रिवेदी का मकान भी पूरी तरह टूट जाएगा। उनका परिवार यहां 70 साल से रह रहा है।

बेटे की दुकान टूट गई, घर भी जद में
सुभाषचंद मार्ग पर रहने वाले अब्दुल सलीम चौहान ने बताया कि मल्हारगंज से बड़े गणपति के बीच बनने वाली सड़क में उनके बेटे की मोबाइल शॉप टूट गई। अब उनका घर भी जद में हैं। वह अपने दो बेटों के साथ यहां रहते हैं। तीन दुकानें भी हैं। पीछे बने मकानों का कुछ हिस्सा भी जद में आएगा।

मोहम्मदी बिल्डिंग के 5 फ्लैट टूटेंगे

सुभाष मार्ग पर ही मोहम्मदी बिल्डिंग है। यहां सभी फ्लैट में 10 परिवार रहते हैं। 5 फ्लैट पूरी तरह टूट जाएंगे। रामबाग इलाके में भोई परिवार के कई लोगों का मछली का कारोबार है। सड़क निर्माध में उनकी पूरी दुकानें आ रही हैं।

कमिश्नर नहीं मिलीं, विधायकों से आस

रहवासियों के मुताबिक यहां विधानसभा-3 के विधायक आकाश विजयवर्गीय और 1 से विधायक संजय शुक्ला का क्षेत्र लगता है। उन्होंने सड़क को 80 फीट किए जाने को लेकर गुहार लगाई है। कमिश्नर प्रतिभा पाल से मिलने गए थे, लेकिन वह नहीं मिली। अपर आयुक्त लता अग्रवाल ने उनसे ज्ञापन लिया है।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें