अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत स्किल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगे

Share

देपालपुर -समग्र शिक्षा अभियान सेकेंडरी एजुकेशन लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत स्किल प्रशिक्षण कार्यक्रम के नवीन व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत संचालित विद्यालयों में से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देपालपुर को भी चयनित किया है ।कौशल विकास एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करने हेतु प्रदेश के चयनित 161  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पायलट प्रोजेक्ट के तहत स्किल हब के रुप में विकसित किया जा रहा है।

विद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर प्रतिभा पांडे ने बताया कि हमारे यहां हेल्थ केयर का परीक्षण दिया जाएगा।यह प्रशिक्षण विद्यालयिन समय के पश्चात विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अतिरिक्त स्कूल ना जाने वाले बाहरी बच्चों के लिए किया गया है । इस कोर्स में एडमिशन की अंतिम तारीख 31 दिसम्बर रखी गई है। योजना का प्रारंभ 1 जनवरी से चरण वार किया जाएगा। जिला कौशल समिति की भूमिका एवं कार्य के तहत प्रत्येक कौशल हब विद्यालयों में प्रत्येक ट्रेड में कम से कम 20 से 40 प्रशिक्षणार्थी के चयन किए जाएंगे ।हितग्राहियों का चयन विद्यालय शिक्षा में विद्यालय ड्रॉपआउट विद्यार्थियों को स्किलहब में प्रशिक्षण दिया जाना है ।

जिला स्तर पर विभिन्न व्यवसाय व्यापारियों की मांग के बारे में स्कूल छोड़ने वाले स्कूली बच्चों के बीच जागरूकता पैदा कर उन्हें इस इस के हक में प्रशिक्षण हेतु प्रोत्साहित करते हुए तथा स्कूल छोड़ने वाले बच्चों के लिए मार्गदर्शन एवं परामर्श सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। इस प्रशिक्षण में कक्षा आठवीं पास होना आवश्यक है ।प्रशिक्षणार्थियों की उम्र 1 जनवरी 2022 को 15 से 29 वर्ष के बीच होना आवश्यक है ।यह प्रशिक्षण निशुल्क है इस प्रशिक्षण में 6 माह की अवधि रखी गई है इस प्रशिक्षण में विद्यालय के प्राचार्य व्यवसाय प्रयोगशाला में स्थापित उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं निरंतरता सुनिश्चित करेंगे।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें