अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मरा हुआ मुर्दा

Share

*गंगा में तैरती हुई एक लाश नें दूसरी से पूछा; अरे आप भी? आप कब मरे?* 🤨
*मुर्दा कुछ गम्भीर होकर बोला,… दोस्त, जिंदा हीं कब थे हम? बहुत पहले हीं तो मर चुके थे हम* 😖
*जब चुप चाप देख रहे थे नजारा, … जब कोई हक लूट रहा था हमारा; कब बोले थे, कब उठे थे अधिकारों के लिए हम, दोस्त, जिंदा हीं कब थे हम?* 😖
*जब जरूरत थी देश को, स्कूल, अस्पताल और काम की,… हम बातें कर रहे थे मंदिर, मस्जिद और पाकिस्तान की; जात-पात और धर्म  के नशे में चूर थे हम; … दोस्त, जिंदा हीं कब थे हम?* 😖
*किसान मजदूर सड़क पर था, अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहा था; … जब देश का हर एक संस्थान, कौड़ी के दाम बिक रहा था; हो रहा था जुल्म बुद्धिजीवियों पर; किसी कोने में बैठे, खिलखिला रहे थे हम; दोस्त, जिंदा हीं कब थे हम?* 😖
*जब बेरोजगार, काम के लिए भटक रहा था, जब मरीज अस्पतालों के बीच में हीं लटक रहा था, जब पीटे जा रहे थे विद्यार्थी, लगाकर झूठे देश द्रोह के जुर्म में, … दोस्त, जिंदा हीं कब थे हम?* 😖
*कभी ताली, कभी थाली, तो कभी दीए जला रहे थे, ऐसे नाटकों से कोरोना को भगा रहे थे; … जब लेनी थी दवा, तब गोमूत्र पी रहे थे, जब एकांत में रहना था, तब रैलियों में जा रहे थे हम; … दोस्त, जिंदा हीं कब थे हम?* 😖
*जब अस्मत लूटने वाले छूट रहे थे, पीड़िताओं पर मुकद्दमे हो रहे थे,  जब बलात्कारियों के समर्थन में जलूसों पर चुप बैठे थे हम;…दोस्त, जिंदा हीं कब थे हम?* 😖  *बस फर्क सिर्फ इतना हीं है; अब रुकी है, तब चल रही थी सांसे; हम जिंदा भी मुर्दे थे, आज बस मरे हुए मुर्दे हैं हम, दोस्त, जिंदा हीं कब थे हम?… और जो खुद को जिन्दा कह रहे  वह भी मुर्दे है*
*जो मरने पर अपने लिये स्वर्ग में पादरियों, पुजारियों तथा मौलवी इत्यादियों से पट्टा लिखवा रहे हैं*,
*डॉक्टर इंजीनियर वकील अधिकारी प्रोफेसर खुद को कहते है, मुर्दे है जो जिन्दा होने का नाटक कर रहे है…जिन्दा होकर भी हम भी मुर्दे थे बस आज मरे  है*

Ramswaroop Mantri

2 comments

  • मेरी इन पंक्तियों को यहां स्थान देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें