अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

शिवपुरी में प्यून-ड्राइवर बनने पहुंचे MBA, MA पास,20 वैकेंसी, 6 हजार आवेदन

Share

शिवपुरी,

मध्यप्रदेश में बेरोजगारी किस कदर है, इसकी झलक शिवपुरी में देखने को मिली। यहां जिला न्यायालय में स्वीपर, ड्राइवर और प्यून के 20 पदों के लिए शनिवार से भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। इन पदों के लिए पहले दिन करीब 6 हजार एप्लिकेंट पहुंचे। यानि एक पद के लिए 300 कैंडिडेंट्स ने दावेदारी जताई। इनमें ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवा शामिल हैं।

यही नहीं, कई युवा ऐसे भी हैं, जो आर्मी में जाकर देश सेवा करना चाहते हैं, लेकिन बेरोजगारी के डर के चलते वे स्वीपर और प्यून तक बनने को तैयार हैं। उनका कहना है कि पहले हाथ में जॉब आ जाएगी, तो वह उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रयास कर पाएंगे। वहीं, कई लोग आर्थिक तंगी के चलते भी ये जॉब चाह रहे हैं।

2 रुपए के फोटोकॉपी के 50 रुपए

कोर्ट से बाहर फोटो कॉपी की दुकान चलाने वालों ने इस भर्ती को अवसर बना लिया। वह यहां भी बेरोजगार युवाओं से लूटने में कसर नहीं छोड़ा। उन्होंने 2 रुपए की फोटोकॉपी के 50 रुपए लिए, तो 5 रुपए के प्रिंटआउट के लिए 100 रुपए तक वसूले। हालांकि कुछ युवाओं ने इसकी शिकायत पुलिस से की, तो उनके पैसे पुलिस ने वापस करवा दिए।

गोद में बच्चा, दिमाग में नौकरी की चाह

इस भीड़ में कई महिलाएं ऐसी भी शामिल हुईं, जो गोद में बच्चा लेकर इंटरव्यू देने पहुंची थीं। ऐसी महिलाओं का कहना था कि वह भी नौकरी करके घर के आर्थिक संकट को दूर करना चाहती हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें