अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

रतलाम की कटारिया वायर्स प्रबंधन ने अचानक बंद कर दी फैक्ट्री,500 श्रमिक हुए बेरोजगार

Share

रतलाम

रतलाम की कटारिया वायर्स को बंद करने का निर्णय कंपनी के प्रबंधन ने लिया है। नए साल की शुरुआत में ही कंपनी के 500 श्रमिकों को कारखाना बंद करने का सूचना पत्र थमा दिया गया है। सूचना पत्र में कंपनी के संचालक मंडल ने प्रोडक्ट की डिमांड मार्केट में नहीं होने की दलील देकर श्रमिकों को 1 जनवरी से काम पर नहीं आने की जानकारी दी गई है। कंपनी प्रबंधन द्वारा लिए गए इस निर्णय के विरोध में कर्मचारी संगठन ने इसकी शिकायत श्रम आयुक्त और कलेक्टर से की है। जिसमें कारखाने को गैर कानूनी तरीके से बंद करने और 500 श्रमिकों को बेरोजगार करने की शिकायत की गई है। श्रमिकों की शिकायत पर कलेक्टर ने सोमवार को सभी पक्षों की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए है।

दरअसल रतलाम की कटारिया वायर्स में करीब 150 स्थाई और 400 अस्थाई कर्मचारी कार्य करते थे । जिन्हें नए साल की पूर्व संध्या पर 1 तारीख से काम पर नहीं आने का सूचना पत्र थमा दिया गया। कंपनी के संचालक अनूप कटारिया ने सूचना पत्र में जानकारी देते हुए लिखा है कि जी आई वायर की डिमांड मार्केट में ना के बराबर है जिसकी वजह से कंपनी का व्यवसाय नहीं चल पा रहा है। कंपनी में काम करने वाले श्रमिकों का कहना है कि नए साल में कंपनी प्रबंधन ने उनका रोजगार छीन लिया। जिससे उनके सामने घर परिवार चलाने और रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जिसकी शिकायत अब श्रम आयुक्त और जिला कलेक्टर से की गई है।खबरें और भी हैं…

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें