अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

राजेंद्र चौधरी ने मैदान में आकर प्रशासन की भेदभाव पूर्ण कार्यवाही पर आवाज बुलंद की

Share

देपालपुर निप्र। जहां एक ओर प्रशासन भेदभाव पूर्ण अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाकर गरीबों की रोजी-रोटी पर डाका डालने में कोई कसर नहीं  छोड़ी है। वही भाजपा और कांग्रेस नेता इस विषय को देखकर भी अंजान बने हुए हैं। तभी इस पूरे विषय को लेकर देपालपुर के हिंदूवीर राजेंद्र विक्रम चौधरी मैदान में आए और प्रशासन की भेदभाव पूर्ण कार्यवाही पर आवाज बुलंद की। हिंदूवीर राजेंद्र चौधरी का आरोप है कि देपालपुर नगर में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही है। देपालपुर के गौतमपुरा नाके पर वर्ग विशेष समुदाय द्वारा अवैध रूप से गुमटियां रखकर किराए पर चलाई जा रही है और बनेडिया तालाब की पाल पर कब्रिस्तान की आड़ में अवैध रूप से गुमटियां रखकर व पक्के निर्माण किया गया है। नगर के मध्य वार्ड क्रमांक छह में अवैध रूप से कब्रिस्तान का निर्माण कर वह मुर्दे दफनाए जा रहे हैं। अगर समय रहते प्रशासन ने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही नहीं की तो आने वाले समय में हिंदू समाज प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगा। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें