अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मध्यप्रदेश में प्रशासन द्वारा की जा रही तोड़फोड़ अनुचित…सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया

Share

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन द्वारा लोगों के घर एवं दुकानें तोड़े जाने पर सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष कफील रज़ा ने शासन-प्रशासन की इस कार्यवाही की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए कहा है कि, स्थानीय प्रशासन का यह तरीका अन्यायपूर्ण और अमानवीय है। प्रशासन इस तरह की कार्यवाही के माध्यम से एक वर्ग विशेष में दहशत पैदा करना चाहता है तथा इसकी आड़ में वास्तविक अपराधियों को बचाने का रास्ता हमवार कर रहा है। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया प्रशासन की इस ज़ालिमाना कार्यवाही का विरोध करती है। मनावर ज़िला धार में भी प्रशासन द्वारा एक ऐसे गरीब व्यक्ति का मकान ज़मींदोज़ किया गया है जिसका न तो कोई अपराधिक रेकार्ड है और न ही उसका मकान किसी अवैध श्रेणी में आता है। उज्जैन में प्रशासन द्वारा पतंग की डोर मामले में एक छोटे पतंग व्यापारी का मकान सिर्फ इस लिए तोड़ा गया है कि उसकी आड़ में एक बड़े और भाजपा से जुड़े व्यवसायी को बचा कर उसे सुरक्षित कर दिया गया, यह कार्रवाई न्यायपूर्ण नहीं है। प्रशासन छोटी मछलियों को पकड़ अपने कर्तव्य की इतिश्री कर रहा है। श्री रज़ा ने  प्रशासन व्दारा इनके मकान ध्वस्त करने को अनुचित करार देते हुए इस बात पर चिंता व्यक्त की, कि उक्त कार्रवाई स्थापित न्याय व्यवस्था के लिए एक चुनौती है। देश में हर अपराध और अपराधी के लिए एक न्यायिक प्रक्रिया मौजूद है ऐसे में अगर पुलिस प्रशासन ही मौके पर दंड और फैसला करने लगेगा तो न्यायालय का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।
समय रहते प्रशासन की यह अन्यायपूर्ण और अमानवीय कार्यवाही नहीं रोकी गई तो पार्टी इसके विरोध में राजनैतिक तथा वैधानिक स्तर पर प्रशासन के खिलाफ कार्यवाही करेगी। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ सरकार से मांग करती है कि वह क़ानून के राज को सुनिश्चित बनाएं रखे एवं मकान ध्वस्त करने की परिपाटी बंद करने के लिए प्रशासनिक अमले को निर्देशित करें तथा प्रदेश में व्याप्त दहशत को समाप्त करे।
*कफील रज़ा*

*प्रदेश अध्यक्ष*

*सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया, मध्यप्रदेश*

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें