अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

21 यथार्थपरक परिभाषाएं

Share

अमृता शर्मा (कोलकाता)
संयोजिका : चेतना विकास मिशन

1. बीबी :
वह स्त्री, जो शादी के बाद कुछ सालों में टोक-टोक कर आपकी सारी आदतें बदल दे और फिर कहे कि आप कितना बदल गए हैं।

2. कार्यालय :
वह स्थान जहां आप घर के तनावों से मुक्ति पाकर विश्राम कर सकते हैं।

3. समिति :
ऐसे व्यक्ति जो अकेले कुछ नहीं कर सकते, परंतु यह निर्णय मिलकर करते हैं कि साथ साथकुछ नहीं किया जा सकता।

4. श्रेष्ठ पुस्तक :
जिसकी सब प्रशंसा करते हैं परंतु पढ़ता कोई नहीं है।

5. परम आनंद :
एक ऐसी अनुभूति जब आप अनुभव करते हैं कि आप एक ऐसी अनुभूति को अनुभव करने जा रहे हैंजो आपने पहले कभी अनुभव नहीं की है।

6. कान्फ्रेन्स रूम :
वह स्थान जहां हर व्यक्ति बोलता है, कोई नहीं सुनता है और अंत में सब असहमत होते हैं।

7. समझौता :
किसी चीज को बांटने का वह तरीका जिसमें हर व्यक्ति यह समझता है कि उसे बड़ा हिस्सा मिला।

8. अधिकारी :
वह जो आपके पहुंचने के पहले ऑफिस पहुंच जाता है और यदि कभी आप जल्दी पहुंच जाएं तो काफी देर से आता है।

9. व्याख्यान :
सूचना को स्थानांतरित करने का एक तरीका जिसमें व्याख्याता की डायरी के नोट्स, विद्यार्थियों की डायरी में बिना किसी के दिमाग से गुजरे पहुंच जाते हैं।

10. अपराधी :
दुनिया के बाकी लोगों जैसा ही मनुष्य, सिवाय इसके कि वह पकड़ा गया है।

11. कंजूस :
वह व्यक्ति जो जिंदगी भर गरीबी में रहता है ताकि अमीरी में मर सके।

12. अवसरवादी :
वह व्यक्ति, जो गलती से नदी में गिर पड़े तो नहाना शुरू कर दे।

13. दूसरी शादी :
अनुभव पर आशा की विजय।

14. अनुभव :
भूतकाल में की गई गलतियों का दूसरा नाम ।

15. कूटनीतिज्ञ :
वह व्यक्ति जो किसी स्त्री का जन्मदिन तो याद रखे पर उसकी उम्र कभी नहीं।

16. नयी साड़ी :
जिसे पहनकर स्त्री को उतना ही नशा हो जितना पुरुष को शराब की एक पूरी बोतल पीकर होता है।

17. मनोवैज्ञानिक :
वह व्यक्ति, जो किसी खूबसूरत लड़की के कमरे में दाखिल होने पर उस लड़की के सिवाय बाकी सबको गौर से देखता है।

18. आशावादी :
वह शख्स है जो सिगरेट मांगने पहले अपनी दियासलाई जला ले।

19. राजनेता :
ऐसा आदमी जो धनवान से धन और गरीबों से वोट इस वादे पर बटोरता है कि वह एक की दूसरे से रक्षा करेगा।

20. आमदनी :
जिसमें रहा न जा सके और जिसके बगैर भी रहा न जा सके।

21. सभ्य व्यवहार :
मुंह बन्द करके जम्हाई लेना ।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें