अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

गुना में तालिबानी सजा :छेड़खानी के शक में युवक के हाथ-पैर बांधकर घसीटा, डंडे बरसाए

Share

गुना

गुना में लड़की से छेड़छाड़ के शक में एक युवक को तालिबानी सजा दी गई। लड़की के घर वालों ने युवक के हाथ-पैर बांधकर उसे सड़क पर घसीटा और बेदम होने तक पीटा। भीड़ के बीच एक लड़की ने भी लाठियों से उस पर ताबड़तोड़ वार किए। इस दौरान युवक का बेटा और पत्नी उसे छोड़ने की मिन्नतें करते रहे।

7 साल का बेटा कहता रहा- छोड़ दो मेरे पापा को, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा। इस दौरान सड़क पर मौजूद कुछ लोग इस बर्बरता का वीडियो बनाते रहे।

मामला शहर के नानाखेड़ी इलाके का है। साहू और धाकड़ परिवार आमने-सामने रहते हैं। उनका एक वर्ष पहले भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उस समय भी FIR हुई थी। शुक्रवार सुबह साहू परिवार ने अजय धाकड़ (30) पर आरोप लगाया कि वह उनके घर की बेटी के साथ छेड़खानी करता है। लड़की के परिवार वाले अजय के घर पहुंचे और उसे पकड़कर बाहर ले आए।

सड़क पर सजा देते पड़ोसी।

सड़क पर सजा देते पड़ोसी।

पैर में रस्सी बांधकर घसीटा
लड़की के घरवालों ने अजय के हाथ-पैर बांधकर सड़क पर काफी दूर तक घसीटा। इसके बाद उन लोगों ने लाठी-डंडों से अजय की पिटाई की। लड़की ने भी अजय के पैरों पर जमकर लाठियां बरसाईं। अजय की पत्नी और बेटा गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन लड़की के परिवार वाले नहीं माने। यहां तक की महिलाओं ने भी उसे लाठियों से पीटा।

बेहोश होने तक पीटा, पत्नी भी घायल
पिटाई से अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बेहोश हो गया। उसे बचाने के चक्कर में पत्नी भी घायल हो गई। आरोपियों के जाने के बाद अजय और उसकी पत्नी रीना धाकड़ को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भी अजय बोल तक नहीं पा रहा था।

सड़क पर हाथ-पैर बांधकर घसीटा।

सड़क पर हाथ-पैर बांधकर घसीटा।

लोग बनाते रहे वीडियो

हैरानी की बात ये है कि इस पूरी घटना के दौरान लोग तमाशबीन बने रहे। युवक अजय को बचाने कोई आगे नहीं बढ़ा। कुछ लोग इस बर्बरता का वीडियो भी बनाते रहे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और कार्रवाई की। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें