अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सेबी का खुलासा,NSE की पूर्व एमडी ‘योगी’ की सलाह लेने पर फंसीं, ​उन्हीं के कहने पर आनंद सुब्रमण्यम की नियुक्ति हुई

Share

नई दिल्ली

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की पूर्व एमडी एवं सीईओ चित्रा रामकृष्ण हिमालय के अदृश्य योगी की सलाह पर फैसले लेती थीं। इन्हीं बाबा की सलाह पर उन्होंने आनंद सुब्रमण्यम को एक्सचेंज में समूह परिचालन अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक का सलाहकार नियुक्ति किया था।

बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने शुक्रवार को चित्रा अन्य के खिलाफ पारित अपने अंतिम आदेश में यह खुलासा किया। सेबी ने चित्रा रामकृष्ण और मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि नारायण समेत अन्य लोगों पर जुर्माना लगाया है। साथ ही एनएसई को कोई नया उत्पाद पेश करने पर 6 महीने तक रोक लगा दी है।

किस पर कितना जुर्माना?
बाजार नियामक सेबी ने यह जुर्माना समूह के परिचालन अधिकारी और प्रबंध निदेशक (एमडी) के सलाहकार के रूप में आनंद सुब्रमण्यन की नियुक्ति में प्रतिभूति अनुबंध नियमों के उल्लंघन को लेकर लगाया है। सेबी ने रामकृष्ण पर 3 करोड़ रुपये, एनएसई, नारायण और सुब्रमण्यन पर 2-2 करोड़ रुपये तथा मुख्य नियामक अधिकारी वी आर नरसिम्हन पर 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

3 साल की पाबंदी, बोनस भी होगा जब्त
सेबी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कोई भी नया उत्पाद पेश करने से 6 महीने के लिए पाबंदी लगा दी है। वहीं चित्रा रामकृष्ण और सुब्रमण्यन पर 3 साल के लिए किसी बाजार ढांचागत संस्थान या सेबी के साथ पंजीकृत किसी भी मध्यस्थ के साथ जुड़ने पर रोक लगा दी है। वहीं नारायण पर यह पाबंदी दो साल के लिए है।
इतना ही नहीं नियामक ने NSE को रामकृष्ण के अतिरिक्त अवकाश के बदले भुगतान किए गए 1.54 करोड़ रुपये और 2.83 करोड़ रुपये के बोनस (डेफर्ड बोनस) को जब्त करने का भी निर्देश दिया है।

रामकृष्ण का मानना- कहीं भी प्रकट हो सकते थे योगी
चित्रा रामकृष्ण अप्रैल, 2013 से दिसंबर, 2016 तक NSE की एमडी एवं सीईओ थीं। इस दौरान उन्होंने एक अनाम बाबा यानी योगी से प्रभावित होकर फैसले ​लेती थीं। चित्रा योगी को शिरोमणि कहती थीं, जो उनके मुताबिक एक आध्यात्मिक शक्ति हैं और पिछले 20 वर्षों से व्यक्तिगत और व्यावसायिक मामलों पर उनका मार्गदर्शन कर रहे हैं। चित्रा के मुताबिक, योगी अपनी इच्छानुसार कहीं भी प्रकट हो सकते थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें