अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

दीप सिद्धू की मौत ….यह एक्सीडेंट नहीं बल्कि साजिश के तहत उनकी हत्या की गई

Share

सोनीपत. पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू का एक्सीडेंट सभी के लिए दुखद खबर लेकर आया था. गुरुग्राम से भठिंडा जाते समय दीप की स्कॉर्पियो ट्रक में जा घुसी थी. दीप खुद स्कॉर्पियो चला रहे थे और इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी. जिस ट्रक से दीप की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ था, उस ट्रक का ड्राइवर हादसे के बाद से ही फरार था. लेकिन पुलिस ने अब इस ड्राइवर को पकड़ लिया है. ट्रक ड्राइवर का नाम कासिम है और वह हरियाणा के नहू का रहने वाला  है. ट्रक ड्राइवर को कल यानी 18 फरवरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा. फिलहाल पुलिस ड्राइवर से हादसे जुड़ी जानकारी ले रही है.

बता दें कि दीप सिद्धू के भाई ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करवाया था. दरअसल विवादों में फंसे रहे ​दीप सिद्धू के परिवार वालों को लग रहा है कि यह एक्सीडेंट नहीं था बल्कि साजिश के तहत उनकी हत्या की गई है. पहले यह जानकारी सामने आई थी कि ट्रक सड़क किनारे खड़ा था और दीप की गाड़ी उसमें घुस गई थी. लेकिन बाद में पुलिस का कहना था कि दीप की गाड़ी तेज रफ्तार में थी और ट्रक भी सड़क किनारे नहीं खड़ा था. बता दें कि दीप के साथ उनकी गर्लफ्रेंड रीना रॉय भी थीं. रीना के अनुसार दीपक को झपकी आने से यह हादसा हुआ था.

गौरतलब है कि सोनीपत कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस वे पर खरखोदा टोल प्लाजा पर पंजाबी गायक व अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई थी. पुलिस इस मामले के विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है. इसी कड़ी में पुलिस को ट्रक ड्राइवर की तलाश थी. पुलिस का मानना है कि यदि ट्रक सड़क किनारे खड़ा था तो ड्राइवर को भागने की क्या जरूरत थी. फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर सुर्खियां बनी हुई है. सभी ही यह जानना चाहते हैं कि उस रात क्य हुआ और कैसे स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें