अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर के थैलेसीमिया हास्पिटल  में अति शीघ्र ब्लड सेंटर का शुभारंभ होगा

Share

13 मार्च से चलेगा बीमारी के खिलाफ अभियान
 इंदौर।  थैलेसीमिया रोग के खिलाफ पिछले 30 वर्षों से सतत अभियान चला रही मध्य प्रदेश थैलेसीमिया वेलफेयर सोसाइटी की ब्लड बैंक का आधुनिकीकरण का काम लगभग पूर्ण हो चुका है । लाइसेंस प्रक्रिया की भी सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई है। शीघ्र ही ब्लड बैंक शुरू हो जाएगी । इसी के साथ थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों को श्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए सोसायटी द्वारा नए वार्ड के निर्माण का निर्णय लिया गया है।

मध्य प्रदेश थैलेसीमिया वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा सचिवव  वंदना शर्मा,   उपाध्यक्ष रामस्वरूप मंत्री ने  पत्रकाार वार््त्ता में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की सुविधा के लिए मध्य प्रदेश की पहली ब्लड बैंक अति शीघ्र शुरू होने वाली है,  सभी  क्योरी को पूर्ण कर दिया गया है ।
 शर्मा ने बताया कि थैलेसीमिया वार्ड की जगह ब्लड बैंक में शामिल हो जाने से अब सोसाइटी ने नए थैलेसीमिया वार्ड बनाने का निर्णय लिया है । 15 से 20 लाख की लागत से जन सहयोग से इस वार्ड का निर्माण किया जाएगा । जिसमें सभी सुविधाएं और इलाज साधन उपलब्ध कराए जाएंगे इसके अलावा स्वास्थ्य शिविर राष्ट्रीय संगोष्ठी और थैलेसीमिया के खिलाफ अवेयरनेेस  कार्यक्रम के आयोजन भी होंगे  ।  राष्ट्रीय संगोष्ठी और शिविर में अस्पताल के सहयोगी और शहर के समाजसेवियों का सम्मान भी किया जाएगा । सम्मानित होने वालों में प्रोटेक्ट रोटरी क्लब की अध्यक्ष रितु ग्रोवर भी शामिल है ।
आपने बताया कि इस वर्ष को सोसाइटी थैलेसीमिया रोकथाम अभियान के रूप में  मनाया जाएगा।  संगोष्ठी , सेमिनार और रक्तदान अभियान का आयोजन होगा  ।13 मार्च  से शुरू होने वाले इस अभियान के तहत अप्रैल महीने में स्वर्गीय गीता देवी रघुवंशी की स्थिति में स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा । अप्रैल के आखिरी सप्ताह में स्वर्गीय विमला देवी तिवारी की स्थिति में शिविर एवं सेमिनार होगा । 8 मई को अंतरराष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस पर प्रादेशिक स्तर का सेमिनार, दवा वितरण कार्यक्रम स्वर्गीय मनीराम जी शर्मा स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी शर्मा की स्मृति में आयोजित किया जाएगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें