अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

चोइथराम ट्रस्ट:प्रशासन ने मोतियानी का जांच रोकने का आवेदन खारिज किया, अब नई समिति जांच करेगी

Share

इंदौर

चोइथराम ट्रस्ट विवाद में प्रशासन ने चोइथराम फाउंडेशन के स्थानीय ट्रस्टी सतीश मोतियानी के उस आवेदन को निरस्त कर दिया है, जिसमें प्रशासन द्वारा की जा रही जांच को चुनौती दी गई थी। प्रशासन ने मुख्य ट्रस्टी लेखराज पागारानी द्वारा दिए गए जांच के आवेदन में नए सिरे से जांच के लिए कमेटी गठित करने का निर्णय भी लिया है।

Choithram Hospital And Research Centre (Blood Bank), Manik Bagh Road Indore  - Blood Banks in Indore - Justdial

इसके नाम कलेक्टर मनीष सिंह तय करेंगे। एसडीएम और जांचकर्ता अधिकारी प्रतुल सिन्हा ने बताया मुख्य ट्रस्टी पागारानी ने सदस्यों को गलत तरीके से जोड़ने का आरोप लगाया था, जिसकी जांच प्रशासन द्वारा की जा रही है। इसी मामले में स्थानीय ट्रस्टी मोतियानी ने आपत्ति ली थी कि मामला सिविल कोर्ट में भी चल रहा है, इसलिए प्रशासन इस जांच को रोक दे या खारिज कर दे।

सिन्हा ने बताया कि प्रशासन ने इस मामले में निर्णय लिया है कि सिविल कोर्ट में मामला अलग है। ट्रस्ट संबंधी विवाद में प्रशासन को जांच का अधिकार है। सिविल कोर्ट में मामला चलने से प्रशासन का क्षेत्राधिकार खत्म नहीं होता।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें