अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

महू नाका, भंवरकुआं, खजराना और लवकुश चौराहे पर 300 करोड़ रुपए की लागत से फ्लाईओवर बनाए जाएंगे

Share

इंदौर

मुख्यमंत्री ने शहर में 11 फ्लाईओवर बनाए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद आईडीए ने सभी स्थानों का फिजिबलिटी सर्वे कराया। पहले दौर में महूनाका, खजराना, भंवरकुआं और लवकुश चौराहे पर सिक्स लेन ब्रिज बनाने पर सहमति बन गई है। 4 मार्च को आईडीए की बोर्ड बैठक होना है। इसके पहले बुधवार को शहर व ग्रामीण के सभी विधायकों के साथ बैठक हुई।

इसमें ब्रिज निर्माण के बारे में जानकारी दे दी गई, ताकि आगे किसी तरह की परेशानी ना हो। करीब 300 करोड़ रुपए की लागत से फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। फिजिबलिटी सर्वे फोर और सिक्स लेन के हिसाब से कराया गया था, लेकिन भविष्य की जनसंख्या, ट्रैफिक लोड को देखते हुए सिक्स लेन पर ही सहमति बनी। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, विधायक आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़, मनोज पटेल, जीतू जिराती, मधु वर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, निगमायुक्त प्रतिभा पाल भी बैठक में मौजूद थीं।

तोड़फोड़ की जरूरत नहीं होगी

आईडीए के सीईओ विवेक श्रोत्रिय के मुताबिक सभी चौराहों पर किसी के मकान, दुकान तोड़ने की जरूरत नहीं होगी। केवल बिजली के खंभे, स्ट्रीट लाइट, ट्रांसफॉर्मर शिफ्ट करना होंगे। बोर्ड बैठक में टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाना बाकी है।

लेफ्ट टर्न खुले, इसलिए भुजा नहीं

अधिकांश चौराहों पर लेफ्ट टर्न चौड़े हो गए हैं। भंवरकुआं पर मंदिर व थाने के पास काम चल रहा है। महू नाके पर पहले से ही लेफ्ट टर्न खुले हुए हैं। खजराना में भी यह काम किया जा चुका है। लवकुश चौराहे पर मेट्रो की वजह से रोड कुछ संकरी है।

रोड की चौड़ाई बढ़ाना होगी

मास्टर प्लान में महू नाका से गंगवाल बस स्टैंड तक रोड की चौड़ाई 30 मीटर है। बैठक में तय हुआ कि मास्टर प्लान में चौड़ाई बढ़ाकर 75 मीटर की जाए, ताकि सिक्स लेन बनाने की राह आसान हो जाए।

रोड की चौड़ाई बढ़ाना होगी

मास्टर प्लान में महू नाका से गंगवाल बस स्टैंड तक रोड की चौड़ाई 30 मीटर है। बैठक में तय हुआ कि मास्टर प्लान में चौड़ाई बढ़ाकर 75 मीटर की जाए, ताकि सिक्स लेन बनाने की राह आसान हो जाए।

काम कब शुरू होंगे, समय सीमा पर अभी कोई जवाब नहीं

बैठक के बाद आईडीए अध्यक्ष ने कहा कि 4 मार्च को आईडीए बोर्ड बैठक में तय करेंगे। उसके बाद पता चलेगा कि कब से काम शुरू होगा और कब तक खत्म होगा। लेकिन यह तय है कि नवंबर 2022 के पहले काम शुरू हो जाएगा। इसे 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखेंगे।

केसरबाग रेलवे क्रॉसिंग पर भी ब्रिज बनाने की उठी मांग

विस क्षेत्र 4 की विधायक मालिनी गौड़ ने महू नाका के साथ ही केसरबाग रेलवे क्रॉसिंग पर भी ब्रिज बनाने की मांग रखी। बीच शहर में केवल एक यही जगह है जहां पर क्रॉसिंग है। जब गेट बंद होता है जाम लग जाता है। वहीं चंदन नगर से एमओजी लाइंस तक एमआर-6 शुरू किया जाए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें