अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

शिक्षक सुभाष जोशी के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान किया

Share

देपालपुर। शासकीय माध्यमिक विद्यालय अहीरवास में पदस्थ सहायक शिक्षक सुभाष जोशी सोमवार को अपनी शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए। उनके सेवानिवृत्त होने पर देपालपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष संतोष जोशी और राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव संजय सेन ने उनका स्वागत व सम्मान किया। इस मौके पर संतोष जोशी ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक श्री जोशी का पुरा सेवाकाल उत्कृष्ट और बेदाग रहा। उनकी गिनती देपालपुर विकासखंड के अग्रणी शिक्षकों में की जाती रही है। उनके मिलनसार और हंसमुख व्यवहार के चलते वे शिक्षा जगत में काफी लोकप्रिय रहे है। शिक्षा के साथ ही उनका सामाजिक जीवन भी उल्लेखनीय रहा। उनके अच्छे व्यवहार के चलते उन्हें सभी पसंद करते है। शिक्षा विभाग से एक अच्छे शिक्षक ने भले ही विदाई ले ली हो लेकिन उनका अनुभव हमेशा साथियों के काम आएगा। राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव संजय सेन ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। वे हमेशा समाज के लोगों को एक नई दिशा प्रदान करते हैं। जिससे समाज सशक्त और मजबूत होता है।  उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। शिक्षक समाज सुधारक होते हैं। सेवानिवृत्त शिक्षक सुभाष जोशी ने विद्यालय परिवार व शिक्षा विभाग व अहीरवास के स्थानीय ग्रामीणों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि विद्यालय के शिक्षक छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने जो स्नेह व सम्मान उन्हें दिया है उसे वे जीवन भर नहीं भुला सकते हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें