अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

स्वामी प्रसाद मौर्या के काफिले पर हमला:पथराव में ड्राइवर का कान कटा, भाजपा से बगावत पर उतरीं सांसद बेटी

Share

लखनऊ

कुशीनगर में मंगलवार को पद, प्रतिष्ठा और झंडे की लड़ाई खुलकर सामने आ गई। यहां फाजिलनगर में सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई है। आरोप है कि रोड शो के दौरान पूर्व मंत्री और फाजिलनगर से सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्या के काफिले पर हमला किया गया। पथराव में काफिले की कई गाड़ियों के शीशे टूटे हैं।

वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद के समर्थकों पर पथराव करने का आरोप लगाया है। यहां भाजपा से सुरेंद्र सिंह कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं। यह घटना खलवा पट्टी गांव की है। इस घटना के बाद स्वामी प्रसाद मौर्या और उनके समर्थक धरने पर बैठ गए हैं। आसपास फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

पुलिस अफसरों से बात करते स्वामी प्रसाद मौर्या।

पुलिस अफसरों से बात करते स्वामी प्रसाद मौर्या।

रोड शो कर रहे थे स्वामी प्रसाद
दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्या रोड शो कर रहे थे। उनका काफिला जब खलवा पट्‌टी गांव के पास पहुंचा तो सामने से भजपा के कार्यकर्ता आ गए। इस दौरान सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं की भिड़ंत हुई। इस भिड़ंत के बाद अपने पिता के लिए वोट मांग रहीं भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या भी खुलकर अपने पिता के समर्थन में उतर आईं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को ललकारते हुए कहा भाजपा शांति, दंगा मुक्त प्रदेश की बात करती है, लेकिन BJP प्रत्याशी ने मेरे पिता पर हमला किया।

पथराव में गाड़ी के शीशे टूट गए।

पथराव में गाड़ी के शीशे टूट गए।

भाजपा सांसद संघमित्रा बोलीं- मुझे भी भाजपा के एक कार्यकर्ता ने घेरा
संघमित्रा ने कहा, हमला हुआ यह पिता जी नहीं कह रहे हैं। यह सड़क पर दिखाई दे रहा है। गाड़ियां किस तरह तोड़ी गई हैं। लोगों के सिर से किस तरह खून बह रहा है। लोगों के पैर किस तरह से टूटे हैं। हमारे पिता जी को किस तरह चोट आई है। वो भारतीय जनता पार्टी जो दंगा और शांतिमुक्त प्रदेश की बात करती है। आज उसी के प्रत्याशी ने हमारे पिता पर हमला किया है।

आज मैं खुलेआम यहां पर कहती हूं कि फाजिलनगर की जनता 3 मार्च को ऐसे हुड़दंगियों को सबक सिखाएगी और स्वामी प्रसाद मौर्या जी को भारी मतों से विजयी बनाकर उनकी दबंगई को उनके घर में बंद करवाएगी।

इतना ही नहीं जब मुझे कुशीनगर में पता चला कि पिता जी पर हमला हुआ तो मैं आ रही थी तो पीछे बाजार में हमें भी घेरा गया और जब वहां पर पुलिस पहुंची है तो 5 गाड़ियों की फोर्स हमें लेकर बचा के आई है। वहां पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने एक महिला को भी घेरा जो खुद बीजेपी की सांसद है। इसलिए मैं फाजिलनगर की जनता से कहती हूं कि इस बार स्वामी का साथ।

स्वामी प्रसाद का आरोप है कि उनके ड्राइवर के एक कान का हिस्सा कटकर अलग हो गया।

स्वामी प्रसाद का आरोप है कि उनके ड्राइवर के एक कान का हिस्सा कटकर अलग हो गया।

स्वामी प्रसाद बोले- कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया
वहीं, स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा, आज निर्वाचन अधिकारी के द्वारा निर्धारित रूट मार्ग पर सपा का चुनावी रोड शो हो रहा था। एक सुनियोजित साजिश के तहत भाजपा के लोग लाठी, डंडा, हथियार और पत्थरों से व्यवस्थित होकर के सामूहिक रूप से हमला बोले। जिसमें मेरी गाड़ी बुरी तरह से टूट गई है।

हमले में घायल कार्यकर्ता।

हमले में घायल कार्यकर्ता।

मेरे ड्राइवर के एक कान का एक हिस्सा कटकर अलग होकर गिर गया है। सैकड़ों गाड़ियां तोड़ दी गई हैं। साथ ही साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं को बुरी तरह से दौड़ा-दौड़ाकर मारा है। मैं आज दूसरी गाड़ी में बैठा था। वो आगे निकल गई। मेरी जो परमानेंट गाड़ी है जिसमें मैं हमेशा चलता हूं जिसका नंबर सबको मालूम है। उस गाड़ी पर इन लोगों ने हमला किया।

डीएम बोले- काफिले की गाड़ियों की नहीं थी परमिशन

जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य की 50 गाड़ियों का काफिला गुडवरिया बाजार की ओर आ रहा था। वहीं, बीजेपी के समर्थक इधर से जा रहे थे। दोनों के समर्थकों के आमने-सामने आने से नारेबाजी हुई। इस दौरान पथराव का आरोप है। वीडियोग्राफी में देखा गया है कि स्वामी प्रसाद मौर्या के गाड़ियों के शीशे टूटे पाए गए हैं। उनकी कुछ गाड़ियों की परमिशन भी नहीं मिली है। एक रैली को लेकर परमिशन ली गई थी। इस मामले में विवेचना हो रही है। कोई तहरीर देगा तो कार्रवाई होगी।

तीन मार्च को चुनाव है। इसकी संवेदनशीलता को ध्यान में रखकर भी पुलिस जांच में जुटी है। सपा प्रत्याशी और एक गाड़ी की परमिशन थी। काफिले की दूसरी गाड़ियों की परमिशन नहीं ली गई थी। इस मामले की भी जांच हो रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें