डॉ. गीता शुक्ला
_हर किसी की चाह होती है कि उसकी त्वचा का निखार बरकरार रहे और वह दमकती रहे. ऐसे में जरूरी है कि हम अपने स्किन टाइप (Skin Type) को समझते हुए उसी के हिसाब से त्वचा का ख्याल रखें._कॉम्बिनेशन स्किन :
कॉम्बिनेशन स्किन वह होती है, दिसमें चेहरे का टी-जोन (T Zone) हिस्सा ऑयली और बाकी हिस्सा ड्राई होता है.
इस तरह की स्किन टाइप वाली लड़कियों को मेकअप इस्तेमाल करने से पहले चेक कर लेना चाहिए कि वह उनकी स्किन पर सूट करेगा या नहीं. इसके लिए 1 टेबलस्पून दही में 1 टेबलस्पून शहद मिलाकर चेहरे पर मसाज करें और फिर 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद ताजे पानी से चेहरा साफ कर लें.

ड्राई स्किन :
ड्राई स्किन के कारण चेहरे पर समय से पहले ही एंटी-एजिंग साइन (Anti Aging) दिखने लगते हैं. ऐसे में फेशियल (Facial) करवाने के बाद आपको केले से बना मास्क लगाना चाहिए जो त्वचा में नमी को बरकरार रखेगा.
इसके लिए आधा केला मैश करें, उसमें 1 टेबलस्पून शहद या दही मिलाएं. इस फेस मास्क को चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगाने के बाद नॉर्मल या गुनगुने पानी से धो लें.
डल स्किन :
धूल-मिट्टी या प्रदूषण के कारण स्किन धीरे-धीरे डल पड़ जाती है, जिसके लिए लड़कियां क्रीम इस्तेमाल करती हैं. आप घर के बने पपीते के पैक (Papaya Pack) से भी डल स्किन से छुटकारा पा सकती हैं.
इसके लिए 2 टेबलस्पून पके पपीते को मैश करें और इसमें 1 टेबलस्पून दही मिलाएं. इसे चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाने के बाद पानी से साफ कर लें.
ऑयली स्किन :
ऑयली स्किन के कारण पिंपल्स की काफी समस्या रहती है. ऐसे में आपको मुल्तानी मिट्टी से बने मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए.
इसके लिए 1 टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी में 2 टेबलस्पून शहद मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट तक के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें. यह आपके चेहरे पर मौजूद तेल को खत्म करके त्वचा का निखार बढ़ा देगा
एक्ने स्किन :
एक्ने स्किन यानी मुंहासों वाली त्वचा से परेशान लड़कियों को एक बार ग्रीन टी (Green Tea) से बना मास्क ट्राई करना चाहिए. इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स (Anti Oxidants) एक्ने से छुटकारा दिलाकर स्किन का ग्लो बढ़ाते हैं.
इसके लिए ग्रीन टी बैग को ½ कप पानी में उबालें और ठंडा करके छान लें. इसमें 1 टेबलस्पून शहद और 1 टीस्पून नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर 2 मिनट तक मसाज करें और फिर 10 मिनट के लिए छोड़ दें.
जब यह सूख जाए तो आप इसे ठंडे पानी से साफ करें.
{चेतना विकास मिशन}





