अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

विवादों के चलते हमेशा चर्चा में रहे शेन वॉर्न,बुकी के साथ शेयर की थी पिच और मौसम की जानकारी

Share

ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न का शुक्रवार को हार्ट अटैक के चलते निधन हुआ, उन्होंने 52 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वॉर्न मैदान के अंदर जहां अपनी जादुई लेग स्पिन के चलते चर्चा में रहते थे, वहीं मैदान के बाहर वह विवादों के चलते सुर्खियां बटोरते थे। मैदान पर उनके करियर के ग्राफ के साथ मैदान के बाहर विवादों का भी ग्राफ तेजी से बढ़ता रहा। आज हम आपको वॉर्न के करियर से जुड़े कुछ विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं।

BREAKING: Australia cricket legend Shane Warne dies of suspected heart  attack - Shane Warne Death: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न का हार्ट  अटैक से निधन, 52 साल की उम्र में ...

 बात 2003 वर्ल्ड कप की है जब वॉर्न को वर्ल्ड कप टीम के लिए चुना गया था। जब टीम साउथ अफ्रीका पहुंची और खिलाड़ियों को डोप टेस्ट हुए तो शेन वॉर्न फेल हो गए। इसके बाद विवाद खड़ा हो गया और चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया को पूरा टूर्नामेंट इस महान स्पिनर के बिना ही खेलना पड़ा। वॉर्न पर डोप टेस्ट में फेल होने के बाद एक साल का बैन भी लगाया गया था। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने अपनी मां के कहने पर कुछ दवाईयां ली थी।  बैन के बाद इस दिग्गज स्पिनर ने फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की।

बुकी के साथ शेयर की थी पिच और मौसम की जानकारी

शेन वॉर्न के साथ इस विवाद में मार्क वॉ भी शामिल थे। इन दोनों खिलाड़ियों पर आरोप लगे थे कि उन्होंने बुकी को पिच और मौसम के बारे में जानकारी दी है। इसका खुलासा बाद में दोनों खिलाड़ियों ने खुद करते हुए इस बात को स्वीकार किया था। उन्होंने कहा था कि साल 1994 में सिंगर कप के दौरान उन्होंने यह जानकारी बुकी को दी थी।

वॉर्न के अफेयर और तलाक

वॉर्न की शादी 1995 में सिमोन कैलाहन से हुई थी, उनका यह रिश्ता 2005 तक चला। कैलहन के साथ उनके तीन बच्चे हैं। मगर 2007 में वह फिर एक साथ हो गए। लेकिन कैलाहन फिर वापस इंग्लैंड लौट गई जब उन्हें वॉर्न के अफेयर के बारे में पता चला। वॉर्न ने अभिनेत्री लिज़ हर्ले को भी डेट किया, जिन्होंने क्रिकेट में किसी अन्य महिला के साथ संबंध होने के बाद उन्हें छोड़ दिया था।https://6dfb5381b9aefa3fd518ab23df635563.safeframe.googlesyndication.com/safeframe/1-0-38/html/container.html

उप-कप्तानी के पद से हटाए गए थे वॉर्न

एक ब्रिटिश महिला को लगातार संदेश भेजने की खबरें सामने आने के बाद वॉर्न को 2000 में ऑस्ट्रेलिया की उप-कप्तानी से हटा दिया गया था। उसने उस समय विवाहित होने के बावजूद महिला के साथ ‘गंदी बात’ करने की बात स्वीकार की।Shane Warne Death News

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें