अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मंदसौर में PM फसल बीमा के रुपए के लिए पिता का सिर फोड़ा, हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार

Share

मंदसौर के शामगढ़ में धन के लिए एकबार एक बेटे ने पिता का सिर फोड़ दिया। पिता को प्रधानमंत्री फसल बीमा का रुपया मिला था जिसे हासिल करने के लिए बेटे का पिता से विवाद हुआ। पिता ने रुपए देने से मना किया तो बेटे ने कुल्हाड़ी से उनका सिर फाड़ दिया और इससे उसकी मौत हो गई। इसका खुलासा अंधेकत्ल की जांच के दौरान पुलिस को मिले सुराग और आरोपी पुत्र से सख्त पूछताछ में हुआ है। 

MP के मंदसौर में PM फसल बीमा के रुपए के लिए पिता का सिर फोड़ा, हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार

बीते माह की 28 फरवरी को मंदसौर के शामगढ़ थाना क्षेत्र के असावटी गांव में एक व्यक्ति की लाश लहूलुहान अवस्था में उसी के खेत पर मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मामले में पुलिस ने मृतक सिर में चोट का निशान देख अज्ञात आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया । जांच आगे बढ़ी और ग्रामीणों से पूछताछ हुई तो पुलिस को बेटे पर ही शक हुआ जिसके बाद पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर सख्ती के साथ पूछताछ की तो आरोपी बेटे गुमानसिंह सिंह ने जुर्म करना कबूल किया। 

रुपयों के लालच में पिता से विवाद
पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल करते हुए पिता दुलेसिंह की हत्या करने के पीछे के कारणों का खुलासा किया। बेटे ने पुलिस को बताया की उनके पास मौजूद खेती की सारी जमीन पिता के नाम थी। खेती करके जो कमाई हुआ करती थी उसमे से भी पिता उसे रुपए नही देते थे। बेटे ने बताया की पिता सारा पैसा अपने ऊपर ही खर्च देते थे जिससे उसे गुस्सा आता था। 

पिता के दूसरी महिलाओं से संबंधों से भी था खफा
पुलिस ने बताया की मृतक दुलेसिंह के दो महिलाओं से संबंध भी थे जिससे बेटा नाराज रहता था। पिता की वजह से आरोपी पुत्र की शादी नहीं हो पा रही थी। इस कारण से पिता-पुत्र में संबंध खराब थे। हाल ही में प्रधानमंत्री फसल बीमा की करीब 26 हजार की राशि का उनमें विवाद चल रहा था। इसकी जानकारी के आधार पर ही पुलिस को हत्या के मामले में बेटे पर शक हुआ था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें