अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मध्य प्रदेश की बसपा विधायक रामबाई की दहाड़, रहली से अजेय विधायक गोपाल भार्गव के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी

Share

मध्य प्रदेश मे बहुजन समाज पार्टी की तेजतर्रार विधायक रामबाई ने ऐलान किया है कि वे सागर की रहली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। अभी वे दमोह के पथरिया विधानसभा सीट से विधायक हैं लेकिन अब वे रहली के लोगों के आग्रह पर अगले विधानसभा चुनाव में सीट बदलकर मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।

मध्य प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिसके लिए भाजपा और कांग्रेस की पार्टी स्तर पर तैयारियां चल रही हैं लेकिन बहुजन समाज पार्टी की अभी इस दिशा में कोई तैयारी नजर नहीं आई है। मगर बहुजन समाज पार्टी से पंद्रहवीं विधानसभा में विधायक रामबाई ने अपने स्तर पर ऐलान कर दिया है। वे दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट से विधायक हैं लेकिन उन्होंने रहली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त कर दी है। रामबाई का कहना है कि रहली के लोग उनसे इसी सीट से चुनाव लडऩे के लिए कह रहे हैं और इसके लिए वे तैयार हैं। 

रहली विधानसभा सीट से भाजपा 1985 से अजेय 
रहली विधानसभा सीट सागर जिले की है और 1985 से इस सीट से भाजपा के लिए गोपाल भार्गव अजेय प्रत्याशी रहे हैं। वे आठ बार यहां से अब तक चुने जा चुके हैं। उनकी सीट से अब तक 2013 में सबसे अंतर 51765 वोटों से जीत हुई है और पिछली विधानसभा में उनकी जीत का अंतर 26888 रहा था। वहीं, पथरिया से विधायक रामबाई पहली बार की विधायक हैं जिन्हें 2018 में मात्र 2205 वोटों से जीत मिली थी। पथरिया सीट पर सबसे बड़े अंतर की जीत भाजपा की प्रत्याशी की रही है जो 12897 मतों से रही है। इस सीट पर 1977 के बाद से अब तक दो बार प्रत्याशियों को बमुश्किल जीत मिली थी और उनकी जीत का अंतर 1000 के अंदर रहा था। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें