अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने राजस्थान पत्रिका को नए जमाने की सोच वाला अखबार बताया

Share

एस पी मित्तल, अजमेर

देश के प्रमुख दैनिक राजस्थान पत्रिका अखबार में अपने 67वें स्थापना दिवस पर पत्रिका प्रोग्रेसिव माइंड सेट पहल की है। इसके अंतर्गत सुप्रसिद्ध अभिनेत्री आलिया भट्ट ने पत्रिका को नए जमाने की सोच वाला अखबार बताया है। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्रिका प्रोग्रेसिव माइंड सेट कैम्पेन के वीडियो को शेयर भी किया है। इस पहल के तहत नए जमाने के बदलावों से अपडेट करवाने के लिए भविष्य गढ़ने वाली सोच से जुड़े विषयों पर पाठकों को पत्रिका में सामग्री मिलती रहेगी। खबरों की दुनिया में अनेक खबरें होती हैं। लेकिन जो खबरें पाठकों के लिए जरूरी हैं उन्हें ही पत्रिका के जरिए पहुंचाया जाता है।

11 मार्च को चंग रो धमाल:
राजस्थान पत्रिका के अजमेर संस्करण के संपादकीय प्रभारी युगलेश शर्मा ने बताया कि होली पर्व और पत्रिका के 67 वें स्थापना दिवस के अवसर पर 11 मार्च को सूचना केंद्र के नवनिर्मित खुले रंगमंच पर चंग रो धमाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें शेखावाटी के प्रसिद्ध ढप मंडली, शेखावाटी सांस्कृतिक कला मंदिर जयपुर के कलाकार चंग की थाप और बांसुरी की धुन पर लोक नृत्यों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में शेखावाटी का प्रसिद्ध गीदड़ नृत्य भी देखने को मिलेगा। 11 मार्च को शाम साढ़े पांच बजे होने वाले इस कार्यक्रम में शहर के आम नागरिक आमंत्रित हैं। इस अवसर पर पेय पदार्थ भी वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है। कार्यक्रम के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9829266008 पर चंद्रप्रकाश जोशी से ली जा सकती है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें