दूध के खरीदी भाव ₹8 प्रति फैट और राज्य सरकार द्वारा प्रति लीटर बोनस दिए जाने की मांग*
*इंदौर। इंदौर के किसान संगठनों ने संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आज मुख्यमंत्री के नाम संभाग आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि दूध के नाम पर किसानों और उपभोक्ताओं के साथ हो रही ठगी बंद करने, किसानों को प्रति फैट ₹8 खरीदी भाव दिया जाए वही उपभोक्ताओं को भी गुणवत्ता वाला और सस्ता दूध उपलब्ध कराया जाए ।संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से मिले प्रतिनिधिमंडल में भारतीय किसान मजदूर यूनियन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष बबलू जाधव, संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक रामस्वरूप मंत्री, लखनसिंह डाबी शेलेन्द पटेल और सोनू शर्मा शामिल थे।*
*सहायक श्रम आयुक्त रजनीश श्रीवास्तव को सोपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि मध्य प्रदेश के किसान पिछले दिनों पशु आहार भूसा और खली के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि से परेशान है। इसी के साथ इंदौर दुग्ध संघ सहित दूध व्यापारी किसानों को दूध का उचित मूल्य नहीं दे रहे हैं* । *वर्तमान में इंदौर दुग्ध संघ दूध का मूल्य 6रूपये 40 पैसे प्रति के हिसाब से दे रहा है । मध्य प्रदेश में अन्य राज्यों की तरह दूध उत्पादक किसानों को दूध पर प्रति लीटर बोनस भी नहीं दिया जा रहा है । जिससे दूध उत्पादक किसानों का जीवन संकट में हैं और वे आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं*।
*ज्ञापन में मांग की गई है कि दूध उत्पादक किसानों को इंदौर दुग्ध संघ सहित सभी दूध डेरी तथा विक्रेताओं से प्रति फैट ₹8 की दर से भुगतान कराया जाए।पशु आहार भूसा और खली के दामों को नियंत्रित किया जाए तथा पशु उत्पादक पशुपालकों को रियायती दर पर उपलब्ध कराया जाए । कर्नाटक महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की तरह मध्यप्रदेश में भी दूध उत्पादकों को प्रति लीटर राज्य शासन की ओर से बोनस दिया जाए*।





