अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

टर्बनेटर हरभजन सिंह को राज्यसभा भेज सकती है AAP, खेल विश्वविद्यालय की भी मिलेगी कमान!

Share

पंजाब में आम आदमी पार्टी(आप) की सत्ता आ चुकी है और भगवंत मान प्रदेश के नए मुखिया हैं। अब जानकारी मिली है कि आप पंजाब से द्विवार्षिक चुनाव में पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को राज्यसभा भेज सकती है। सूत्रों के मुताबिक राज्य की नवनिर्वाचित आप सरकार हरभजन सिंह को खेल विश्वविद्यालय की कमान भी सौंप सकती है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने का वादा किया है।

पंजाब की कमान संभालने के बाद भगवंत मान सरकार टर्बनेटर हरभजन सिंह को राज्यसभा में भेज सकती है। इतना ही नहीं उन्हें खेल विवि की कमान भी सौंपी जा सकती है। इससे पहले आम आदमी पार्टी की जीत के तुरंत बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह उर्फ भज्जी ने भगवंत मान को बधाई दी थी। 

ट्विटर पर लिखा, “आम आदमी पार्टी और मेरे दोस्त भगवंत मान को हमारा नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई.. यह सुनकर बहुत अच्छा लगा कि वह भगत सिंह के गांव खटकरकलां में नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे…क्या तस्वीर है…यह गर्व का क्षण है माता जी के लिए”।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की पंजाब में पहली जीत है। यहां ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए आप ने 117 विधानसभा क्षेत्रों में से 92 पर जीत हासिल की है। अब अगले महीने पंजाब की पांच राज्यसभा सीटें खाली होने वाली हैं। चुनाव आयोग पहले ही द्विवार्षिक चुनावों की तारीखों की घोषणा कर चुका है। माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी जल्द ही सीटों के लिए नामों की घोषणा कर सकती है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें