अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कश्मीर फ़ाइल…”शिकारा

Share
हरनाम सिंह

जिन लोगों को लगता है कि कश्मीरी हिंदुओं की समस्या पर “दि कश्मीर फ़ाइल” एक मात्र फिल्म है तो वे लोग सूचना और संचार की दुनियां से कट कर एक सीमित जानकारी की दुनियां में रहते हैं । कश्मीरी पंडितों की समस्या पर 2020  में एक बहुत  प्रभावशाली फिल्म बनी थी *”शिकारा”* जो भारत में तो सराही ही गई इसके साथ साथ शेष दुनियां में  भी बहुत रुचि के साथ देखी गई । इस फिल्म के निर्माता निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा हैं जो खुद एक कश्मीरी पंडित हैं और ये फिल्म उन्होंने ने अपनी मां की स्मृति में बनाई है , फिल्म इतने शानदार ढंग से डायरेक्ट की गई है कि आप इसे देखकर पगलाते नहीं , आप में कोई सांप्रदायिक जुनून नहीं पैदा होता और न आप आसानी से इस *शिकारा* फिल्म को भूल पाते हैं बल्कि एक व्यापक परिदृश्य को अपनी चेतना में उभरता हुआ पाते हैं  और जीवन के हर क्षेत्र में निर्वासित और बेदखल किए गए लोगों की समस्या पर मानवीय मूल्यों तथा संवेदना से भर कर सोचते हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें