अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कोडिंग मास्टर देवांश द्वारा प्रशिक्षित सभी छात्र-छात्राओं ने कीर्तिमान बनाया

Share

आगरा । ताज नगरी के कोडिंग मास्टर देवांश धनगर द्वारा प्रशिक्षित तीव्र, विलक्षण और मेधावी क्षमताओं से युक्त सभी 15 छात्र-छात्राओं ने अबेकस ओलम्पिक एसोशियशन द्वारा आयोजित इंटरनेशनल अबेकस मेंटल मैथ्स कम्पटीशन की चैम्पियनशिप सहित सर्वाधिक प्रथम, द्वितीय पुरस्कार जीतने का कीर्तिमान बनाकर देश का गौरव बढ़ाया है। सभी को आकर्षक ट्राफी तथा मैडल से सम्मानित किया। कोडिंग मास्टर देवांश धनगर को आयोजकों द्वारा बेस्ट टीचर का अवार्ड से विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता दिल्ली के ग्रीन लाउंज, प्रीतम पुरा में 13 मार्च 2022 को आयोजित हुई है। इस प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न प्रदेशों सहित विभिन्न देशों के चुने हुए छात्र-छात्राओं ने आॅफ लाइन तथा आॅन लाइन प्रतिभाग किया।
इंटरनेशनल अबेकस मेंटल मैथ्स कम्पटीशन के प्रमुख पुरस्कार जीतने वाले 15 छात्र-छात्राओं के नाम इस प्रकार हैं – बवीता धनगर, प्रियंका धनगर, यश धनगर, अमन गोला, आदित्य तिवारी, अंश दीक्षित, आदर्श तिवारी, मोहित सिकरवार, भानु ओझा, वीरेंद्र सिंह, हेमंत सिंह, जयदेव धनगर, शिखा धनगर, कनत पाल धनगर तथा कनत पाल धनगर। पुरस्कार वितरण समारोह में देवांश के शिक्षक पिता श्री लाखन सिंह धनगर तथा शिक्षिका माताजी श्रीमती जया धनगर भी उपस्थित थे।
कोडिंग मास्टर देवांश धनगर ने इस अवसर पर कहा कि आप सभी के प्यार और आशीर्वाद से मेरे सभी छात्र-छात्राओं ने इंटरनेशनल अबेकस एंड मेंटल मैथ्स कंपटीशन में विजयी हुए हंै और उनकी मेहनत से मुझे भी बेस्ट टीचर का अवार्ड मिला है यह सब आपके प्यार और आशीर्वाद का फल है। आप सभी अपना प्यार और आशीर्वाद मुझ पर ऐसे ही बनाए रखें। कहते हैं कि अगर कोई विद्यार्थी सफल होता है तो वह अपने साथ-साथ अपने गुरू को भी सार्थक करता है।
देवांश आगरा के बरारा गांव का रहने वाला है। देवांश के दादाजी स्वर्गीय श्री गिराज सिंह बघेल, एडवोकेट पूर्व प्रधान थे। देवांश के पिता श्री लाखन सिंह धनगर जिन्होंने एमसीए तक शिक्षा प्राप्त की है। श्री लाखन सिंह धनगर ने अपने अल्प साधनों से अपने गांव में शैक्षिक संस्था श्री गिराज देवांश एकेडमी की स्थापना की है। ये 15 छात्र-छात्रायें इसी एकेडमी के अन्तर्गत निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इस एकेडमी का ध्येय वाक्य टोटल ब्रेन डेवलमेन्ट है। देवांश की माताजी श्रीमती जया बघेल एक शिक्षित तथा संस्कारवान महिला है। आपने एम.ए. तक शिक्षा प्राप्त की है। आप अपनी शैक्षिक एकेडमी में प्राइमरी से जूनियर तक के बच्चों को सभी विषय पढ़ाती हैं।
उल्लेखनीय है कि देवांश 5 अंतर्राष्ट्रीय, 60 राष्ट्रीय पुरूस्कार तथा 15 क्षेत्रीय पुरस्कार अपनी विलक्षण प्रतिभा के बलबुते हासिल करने का अब तक कीर्तिमान बना चुके हैं। देवांश ने कोडिंग तथा मेन्टल मैथ विषयों की अपनी विलक्षण प्रतिभा के बलबुते विश्व विख्यात लंदन की संस्था हार्वर्ड वल्र्ड रिकार्डस में हाल ही में अपना नाम दर्ज करके भारत का गौरव सारे विश्व में बढ़ाया है।
बाल गणितज्ञ देवांश धनगर चलता फिरता कैलक्यूलेटर है। दिवांश के द्वारा बनाये गए कई मोबाइल एप प्ले स्टोर पर मौजूद हैं। वह देश भर के सैकड़ों बच्चों को आॅनलाइन तथा आॅफ लाइन कोडिंग तथा अबेकस मेंटल मैथ्स की शिक्षा दे रहा है। साथ ही देवांश आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क कोडिंग तथा अबेकस मेंटल मैथ्स की शिक्षा भी दे रहा है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें