मध्य प्रदेश के महाकाल ज्योतिर्लिंग के मंदिर परिसर में किन्नरों की टोली ने फूहड़ डांस किया जिसका वीडियो अब वायरल हुआ है। मंदिर परिसर में फूहड़ता को लेकर वायरल वीडियो से पुलिस हरकत में आई और उसने किन्ररों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

महाकाल मंदिर परिसर में पिछले दिनों किन्नरों की टोली ने फूहड़ता के साथ डांस किया। इसके साथ ही इन लोगों ने मंदिर परिसर में कई अश्लील फोटो भी खींचे। यह वीडियो और फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं लेकिन यह कुछ दिन पहले के बताए जा रहे हैं। किन्नरों के मंदिर परिसर में इस तरह के फूहड़ डांस वीडियो और फोटो पर अब पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने वायरल वीडियो व फोटो के आधार पर किन्नर खुशी व चुलबुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
किन्नर मंदिर परिसर में श्रद्धालुजनों को करते हैं परेशान
बताया जाता है कि किन्नरों की टोली महाकाल मंदिर परिसर के ईर्दगिर्द घूमती रहती है और महाकाल के दर्शन करने बाहर से आने वाले श्रद्धालुजनों को ये लोग परेशान करते हैं। पैसे मांगते हैं और उनके साथ छेड़छाड़ भी करते हैं। मगर पुलिस शिकायत आने पर चेतावनी देकर छोड़ देती है। उल्लेखनीय है कि महाकाल मंदिर परिसर में फिल्मी धुनों पर डांस के वीडियो वायरल होने पर कुछ समय पूर्व भी पुलिस कार्रवाई हो चुकी है।






