अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आईएएस अधिकारी नियाज खान का अब ओवैसी पर हमला, कहा अरब नहीं भारत हमारा मॉडल

Share

भोपाल

द कश्मीर फाइल्स पर तल्ख टिप्पणी करने के बाद मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी नियाज खान ने अब ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर हमला किया है। उन्होंने इस मुद्दे पर उनकी चुप्पी पर सवाल उठए हैं। कहा है कि हमें अरब नहीं भारत मॉडल चाहिए। 

द कश्मीर फाइल्स पर तल्ख टिप्पणी करने के बाद आईएएस अधिकारी नियाज खान का अब ओवैसी पर हमला, कहा अरब नहीं भारत हमारा मॉडल

द कश्मीर फाइल्स को लेकर अब तक नियाज खान ने मुखर होकर मुस्लिम समुदाय का पक्ष लिया था और उन्हें कीड़े समझे जाने तक की बात कही थी लेकिन अब वे मुस्लिमों के नाम पर राजनीति करने वाले असदुद्दीन ओवैसी की चुप्पी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने ओवैसी से कहा है कि केवल चुनाव के दौरान ही नहीं बल्कि मानवीय मुद्दों पर भी बोलें। खान ने कहा कि मुस्लिमों को हिंदू भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एक मजबूत देश बनाना है। हमारा मॉडल अरब नहीं है बल्कि भारत हमारा मॉडल है। यह भूमि हमारी मातृभूमि है। 

नियाज ने अब तक यह कहा

गौरतलब है कि नियाज खान द कश्मीर फाइल्स पर टिप्पणियों के बाद भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए थे और फिर फिल्म के निर्माता ने भी उन पर निशाना साधा था। प्रदेश की शिवराज सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए कार्मिक विभाग को पत्र लिखने की बात भी कही थी और भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी कुछ इसी तरह की बात कही थी। कई भाजपा नेताओं ने भी उनके बयानों की निंदा की थी। इन नेताओं ने उन्हें नौकरी छोड़कर राजनीति में आने का आमंत्रण तक दे दिया था। इसके बाद फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने नियाज खान से मिलने की इच्छा व्यक्त की थी और कहा था कि वे उनके साथ मिलकर कश्मीर के लोगों की कैसे मदद की जा सकती है, बात करना चाहते हैं। अग्निहोत्री ने नियाज खान की किताबों की रॉयल्टी पर तंज कसते हुए कहा कि वे भी अपनी किताबों से आने वाली रॉयल्टी कश्मीर के लोगों की मदद में सहयोग के रूप में दे सकते हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें