अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

शहीदेआज़म भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु का शहादत दिवस

Share

इंदौर

हर साल 23 मार्च को शहीदेआज़म भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का शहादत दिवस मनाया जाता है।
इस साल भी प्रगतिशील लेखक संघ की इंदौर इकाई हमेशा की तरह इन साथियों की शहादत को अपना सलाम पेश कर रही है।
इस मौक़े पर शहीदेआज़म भगत सिंह और उनके साथियों की शख़्सियत के विभिन्न पहलुओं पर एक परिचर्चा शहीद भवन, न्यू देवास रोड, राजकुमार मिल ओवरब्रिज के नीचे, इंदौर पर दिनांक 23 मार्च 2022 को सायं 5 से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
इस परिचर्चा के प्रारंभ में वरिष्ठ अर्थशास्त्री एवं विचारक डॉ जया मेहता, प्रगतिशील लेखक संघ के विवेक मेहता और मुकेश पाटीदार विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि प्रस्तुत करेंगे।

इस मौक़े पर प्रगतिशील लेखक संघ के राष्ट्रीय सचिव विनीत तिवारी अपनी बातें रखते हुए हाल में दिवंगत हुए अंतरराष्ट्रीय ख्याति के मार्क्सवादी विद्वान प्रो. एजाज़ अहमद से जुड़ी यादों और उनकी लेखनी पर बातें करेंगे

प्रगतिशील लेखक संघ ने नगर की प्रबुद्ध जनता से बड़ी संख्या में उपस्थित हो कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें