अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर पुलिस ने सड़क पर रिक्शा चालक को दी सजा …. रिक्शा चालक को चौराहा पर थप्पड़ मारा

Share

इंदौर में पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर बलराम दीक्षित का रसोमा चौराहा का वीडियो वायरल हुआ है। चौराहा पर जब वे ड्यूटी कर रहे थे तो एक ई-रिक्शा चालक वहां से निकला। वह जब चौराहा पार कर रहा था तब सिग्नल लाल हो गया और जल्दबाजी में रिक्शा सब इंस्पेक्टर से टकरा गया। इस पर सब इंस्पेक्टर दीक्षित ने उसे गाड़ी रोकने का संकेत दिया। रिक्शा चालक को गाड़ी से उतारकर वह चौराहा की तरफ ले गया और वहां दोनों के बीच बातचीत हुई। रिक्शा चालक हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा लेकिन सब इंस्पेक्टर ने उसको जोरदार थप्पड़ मारा। थप्पड़ की मार ऐसी थी कि चालक दर्द से कराहा उठा और और गाल पकड़कर अपनी गाड़ी की तरफ आ गया। ई-रिक्शा चालक का नाम बालकृष्ण बताया जाता है।

राहगीर ट्रैफिक इंस्पेक्टर को रोकने की कोशिश भी की
गुरुवार दोपहर में रसोमा चौराहे पर जब ट्रैफिक कर्मी रिक्शा चालक की पिटाई कर रहा था। तभी यहां मौजूद एक राहगीर ने बीच-बचाव की कोशिश करते हुए पीटने से रोकने की कोशिश भी की लेकिन ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर ने उनकी भी एक ना सुनी और रिक्शा चालक को पीटता रहा। वहीं ई रिक्शा चालक का 500 रुपए का चालान भी काटा गया है। घटना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है लेकिन शिकायत नहीं होने की वजह से पुलिस अधिकारियों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। गौरतलब है कि इंदौर पुलिस का किसी को पीटते हुए पहला वीडियो सामने नहीं आया है, बल्कि ऐसी कई घटनाओं हो चुकी हैं। कुछ समय पहले ही एक वीडियो सामने आने के बाद बाणगंगा पुलिस के दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें