अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अरुण यादव ने यादव सेना की आवाज उठाई, अहीर रेजीमेंट को बताया हक

Share

भोपाल

मध्य प्रदेश कांग्रेस में इन दिनों उपेक्षित चल रहे ओबीसी वर्ग का चेहरा अरुण यादव ने अब यादव सेना की आवाज उठाई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष यादव ने अहीर रेजीमेंट बनाए जाने को यादव समाज का हक बताया है और इसके लिए वे ट्वीट कर समर्थन जुटा रहे हैं। 

मध्य प्रदेश में एक समय कांग्रेस नेता सुभाष यादव ओबीसी के बड़़े चेहरा रहे हैं और अब उनके बेटे पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव भी उसी दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। वैसे अरुण यादव इन दिनों कांग्रेस में उपेक्षित चल रहे हैं और गुरुवार को उनकी कांग्रेस हाईकमान में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात भी हुई है। सोनिया गांधी से मुलाकात में यादव ने संगठनात्मक चुनावों सहित मध्य प्रदेश की राजनीति परिस्थितियों और कांग्रेस के परफार्मेंस पर चर्चा की और वे आज भोपाल लौटे हैं। इस मुलाकात के बाद उन्होंने अपने यादव समाज के लिए आक्रामक आवाज उठाई है। 

अहीर रेजीमेंट को हक बताया
यादव ने दिल्ली में हाईकमान से मुलाकात के बाद आज ट्वीट कर यादव समाज के लोगों के हक की आवाज उठाई है। ट्वीट में उन्होंने यादव समाज के लोगों की वीरता की कहानी बयां की हैं। कहा है कि वीरे थे रणधीर थे वो यदुवंशी धारा के नीर थे, कैसे पीछे हटते वो तो अहीर थे। यादव ने कहा है कि वीर अहीरों ने ठाना है, अहीर रेजीमेंट बनाना है। कांग्रेस नेता ने ट्वीट में ही भारतीय सेना में अहीर रेजीमेंट की मांग कर दी है। उनके इस ट्वीट पर यादव समाज के लोगों का अच्छा खासा समर्थन मिल रहा है। एक यदुवंशी ने प्रतिक्रिया में लिखा है – इतिहास हमारा पढ़ लेना हमने रक्त से शब्द सजाए है…सिर कटते थे , धड़ लड़ते थे , तब अहीर कहलाए हैं। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें