अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

वही अंतिम सत्य है , बाकी सब मिथ्या है

Share

रघुवीरसिंह चौहान

वही अंतिम सत्य है , बाकी सब मिथ्या है। वह जूता पहन कर परिक्रमा करे चाहे गर्भगृह में कैमरा लेकर जाए , वह जो करे वही सत्य है , वही अंतिम सत्य है।
वह चमत्कारिक रूप से नाले की गैस से चाय बनाता है , बचपन में मगरमच्छ पकड़ लाता है , बिना इंटर किए बी ए और एम ए कर आया है , यह सब उसका चमत्कार है बाकी सब मोहमाया है।
वह बिना ट्रेक वाली ट्रेन और स्टेशन पर चाय बेचता है , वह एक ही साथ अमेरिका भी घूमता है और उसी समय पहाड़ों पर 35 साल भिक्षा माँग कर खाता है।
वह शादीशुदा होकर खुद को कुवाँरा सिद्ध कर देता है और फिर बिना विवाह के शादी शुदा हो जाता है। वह महामानव है कुछ भी कर सकता है , 125 करोड़ के देश में 600 करोड़ वोट द्वारा चुना जाता है।
वह महान है , जब माईक्रोसाफ्ट और ईमेल का इजाद नहीं हुआ था तब वह आडवाणी को मेल करता था , जब डिजिटल कैमरे और वाई फाई का इजाद नहीं हुआ था तब भी वह डिजिटल कलर फोटो रथ से सीधे आडवाणी को मेल करता था।
वह सर्वशक्तिमान है , कुछ भी कर सकता है , पानी से विद्युत टरबाइन के जरिए आक्सीजन अलग कर सकता है , वह अल्बर्ट आईंस्टीन और न्युटन से भी अधिक महान है ,   वह अधिक 2AB का फार्मुला इजाद करता है , सिकंदर को पटना से भगा देता है।
इस सर्वशक्तिमान ने रडार से एयरक्राफ्ट और मिसाइल को बचने के लिए बादलों का सहारा लेने जैसे अनगिनत चमत्कारिक दर्शन विश्व को को दिए हैं।
वह तक्षशिला को उत्तर भारत में बता देता है , गणेश जी को विश्व की प्रथम सर्जरी का उदाहरण बता देता है , वह महान है , वही महान है , केवल वही महान है।
एक घंटे में 5 हेलिकाप्टर से 10000 लोगों की उत्तराखंड आपदा में जान बचा सकता है। वह जहाँ जाता है वहीं का जन्मा हो जाता है उसका हर जगह से पुराना संबन्ध निकल जाता है।
वह काल है महाकाल है , ₹16 हजार करोड़ की जहाज मे उड़ता है , ₹10 लाख का सूट और ₹5 लाख के घड़ी चश्मे पहनता है और खुद को गरीब भी बताता है , वह ज्ञानी है महाज्ञानी , हर विषय पर प्रवचन देता है , लोगों को सम्मोहित करता है।
हे चमत्कारिक महामानव तुमको गर्भगृह में साक्षात पाकर भगवान धन्य हो गये। इस देश की धरती ऐसे चमत्कारिक महामानव को पाकर धन्य हो गयी।
वही अंतिम सत्य है , बाकी सब मिथ्या है।😂😂
रघुवीरसिंह चौहान

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें