अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

तलाक के 16 माह बाद फिर से विवाह करेंगी आईएएस टीना डाबी

Share

एस पी मित्तल, अजमेर

राजस्थान सरकार में वित्त विभाग की संयुक्त सचिव टीना डाबी ने एक बार फिर अपने प्रेम का इजहार किया है। डाबी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वे राजस्थान पुरातत्व एवं संग्रहालय के निदेशक प्रदीप गवाड़े के साथ हाथ पर  हाथ रखकर बैठी है। फोटो का कैप्शन भी लिखा है, वो मुस्कान पहन रही हंू जो तुम दे रहे हैं। राजस्थान के चूरू के कलेक्टर रहे प्रदीप गवाड़े टीना डाबी से उम्र में 13 साल बड़े हैं, लेकिन दोनों इस रिश्ते से खुश है।

तलाक की वजह से सुर्खियों में आईं IAS टीना डाबी ने ट्वीट कर साझा की ये  खुशखबरी | Amidst the news of divorce, IAS Tina Dabi tweeted and gave good  news, what

यूं तो गवाड़े महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, लेकिन आईएएस में राजस्थान कैडर मिलने के कारण यहां नौकरी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि दोनों अप्रैल माह में विवाह करेंगे। टीना डाबी द्वारा अपने प्रेम का इजहार करने पर राजस्थान के प्रशासनिक क्षेत्र में जबरदस्त चर्चा है। टीना के इस फैसले को बहुत बोल्ड माना जा रहा है। मालूम हो कि टीना ने 2018 में अपने ही बैच के आईएएस अतहर आमिर के साथ निकाह किया था। लेकिन यह निकाह ज्यादा नहीं चल सका। दोनों के बीच मतभेद होने के बाद नवंबर 2020 में आपसी सहमति से दोनों ने अदालत से तलाक ले लिया। पहले  आमिर से निकाह और फिर तलाक लेने के समय भी टीना को सोशल मीडिया पर आलोचना का शिकार होना पड़ा था। निकाह के समय आलोचनाओं के बीच टीना डाबी पूरी तरह आमिर के साथ खड़ी रही। जानकारों की मानें तो टीना नहीं चाहती थी कि निकाह टूटे, लेकिन अतहर आमिर ने टीना के साथ रहने से इंकार कर दिया । आखिर में टीना को भी तलाक पर सहमति देनी पड़ी। लेकिन अब तलाक के 16 माह बाद ही टीना डाबी ने प्रदीप गवाड़े को अपना प्रेमी माना है।  

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें