अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

‘डिवाइन कान्फ्रेन्स’ में सम्मानित हुए छात्र

Share

लखनऊ,। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर कैम्पस द्वारा आज सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में आयोजित ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ में विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा में टॉप करने वाले, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यालय का गौरव बढ़ाने वाले एवं साँस्कृतिक कार्यक्रमों व खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अभूतपूर्व सम्मान से छात्र गद्गद् नजर आये। इससे पहले, सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारम्भ किया।छात्रों की प्रतिभा व प्रवाहपूर्ण अभिव्यक्ति से अभिभावक गदगद नजर आये। सर्व-धर्म व विश्व शान्ति प्रार्थना, वर्ल्ड पार्लियामेन्ट, लोकनृत्य, समूह गान, कव्वाली आदि विभिन्न कार्यक्रमों में छात्रों ने बड़े उत्साह से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। सी.एम.एस. इन्दिरा नगर कैम्पस की प्रधानाचार्या सुश्री रुचि भुवन जोशी ने अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संचार एवं सूचना क्रान्ति ने शिक्षा को विश्वव्यापी स्वरूप प्रदान किया है। ऐसे में वर्तमान परिवेश में आध्यात्मिक शिक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है तथापि नैतिक, चारित्रिक व आध्यात्मिक शिक्षा ही नयी पीढ़ी का दिशा-निर्देशन करेगी। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें