अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

और 5 किलो मुफ्त राशन लेकर बोलेगी … आयेगा तो मोदी ही !

Share

मुकेश गर्ग

  • वो मूर्खतापूर्ण नोटबंदी करके … सैकड़ों लोगों को लाइन में मार सकता है
  • वो गलत तरीके से GST लगा कर … छोटे काम धंधे बर्बाद कर सकता है
  • वो पहली लहर में “नमस्ते ट्रंप” करके … कोरोना फैला सकता है
  • वो कोरोना को 21 दिन में हराने की बात करके … लोगों से ताली थाली बजवा सकता है
  • वो बिना तैयारी के लॉकडाउन लगा कर … लाखों मजदूरों,महिलाओं, बच्चों को झुलसा देने वाली गर्मी में भूखे प्यासे हजारों किलोमीटर पैदल चलने पर और सड़कों पर, रेल की पटरियों पर मरने को मजबूर कर सकता है
  • वो दूसरी लहर में बिना अस्पताल, बिना ऑक्सीजन मरते लोगों को छोड़ कर … चुनावी रैलियों में भीड़ बुला कर इतरा कर “दीदी ओ दीदी” कर सकता है
  • वो महंगाई, बेरोजगारी और घटती आमदनी से त्रस्त जनता पर नए नए टैक्सों का बोझ डाल कर उसकी कमर और तोड़ सकता है
  • चीन देश में घुस कर गांव बसा ले … पर वो “कोई नहीं घुसा” बोल कर चीनी अतिक्रमण को जायज ठहरा सकता है
  • वो “देश नहीं बिकने दूंगा” का जुमला छोड़ कर … सरकारी संपतियों को अपने “पूंजीपति मित्रों” को कौड़ियों के दाम में बेच सकता है
  • वो 2 करोड़ नौकरी हर साल दूंगा बोल कर … देश को 45 सालों की सर्वाधिक बेरोजगारी में धकेल सकता है
  • वो “अच्छे दिन” लाऊंगा का सपना दिखा कर … जनता के “बुरे दिन” ला सकता है

क्योंकि उसे पता है कि उसने और उसके पूंजीपति मित्रों, बिकाऊ मीडिया, आईटी सैल और अंधभक्तों ने मिलकर … नफरत की अफीम चटा कर, मूर्खों की एक ऐसी जमात तैयार कर ली है … जो अपने दुख से परेशान नहीं है, बल्कि इस बात से खुश है कि “वो” टाइट है !

ये जमात अपने बच्चों को आधे पेट खाना दे देगी, उनके शरीर पर पत्ते बांध लेगी, उन्हें अनपढ़ रख लेगी, बेरोजगार रह कर 5 किलो अनाज के लिए लाइन में लग जायेगी … पर “वो” टाइट होना चाहिए !

और 5 किलो मुफ्त राशन लेकर बोलेगी … आयेगा तो मोती ही !

मुकेश गर्ग

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें