डॉ. गीता शुक्ला
काम-कृत्य को ध्यान का अनुभव कैसे बनाया जा सकता है? क्या संभोग करते समय किसी विशेष आसन के अभ्यास की आवश्यकता है?
आसन का कोई महत्व नहीं। आसन की बात ही असंगत है। असली बात तो चित्त की अवस्था है–शरीर की नहीं लेकिन यदि तुम अपने मन में परिवर्तन करते हो तो हो सकता है तुम आसन भी बदलना चाहो। ये दोनों एक दूसरे से जुड़े हैं लेकिन बुनियादी नहीं हैं।
उदाहरण के लिए संभोग करते समय पुरुष हमेशा स्त्री के ऊपर होता है। यह अहंकारी व्यक्ति का आसन है। क्योंकि पुरुष हमेशा यह सोचता है कि वह स्त्री से अधिक योग्य है उच्च है श्रेष्ठ है अत: वह स्त्री के नीचे कैसे हो सकता है? लेकिन~
पूरी दुनिया के आदिवासी समाजों में स्त्री पुरुष के ऊपर लेटती है। इसलिए अफ्रीका में इसे मिशनरी पोस्चर धर्मदूत का आसान कहते हैं–क्योंकि पहली बार जब ईसाई धर्म प्रचारक अफ्रीका पहुंचे आदिवासी समझ हीन पाए कि ”ये लोग क्या कर रहे हैं? ये औरत को मार ही डालेगे।”
अफ्रीका में इसे मिशनरी पोस्चर कहते हैं। वहां के आदिवासी इसे हिंसात्मक मानते हैं–कि पुरुष स्त्री के ऊपर सवार हो। वह नाजुक और कमजोर है उसे पुरुष के ऊपर होना चाहिए।
लेकिन पुरुष के लिए ऐसा सोचना भी मुश्किल है कि वह स्त्री से नीचा है और वह स्त्री के नीचे हो।
अगर आपकी मनःस्थिति में कुछ परिवर्तन आता है तो बहुत कुछ बदल जाएगा। बहुत–से कारणों से यह उचित है कि स्त्री पुरुष के ऊपर हो। क्योंकि अगर स्त्री पुरुष के ऊपर है…वह निष्क्रिय है वह अधिक हिंसात्मक नहीं हो सकती। वह केवल शिथिल होगी और उसके नीचे लेटा पुरुष कुछ ज्यादा नहीं कर सकता। यह अच्छी बात है।
अगर स्त्री ऊपर हो तो निश्चित ही हिंसात्मक हो जाएगा। वह करेगा कुछ ज्यादा और ज्यादा कुछ करने की तुम्हें जरूरत नहीं। तंत्र के लिए तुम्हें निश्चेष्ट और शिथिल होना पड़ेगा इसलिए यह उचित है कि स्त्री ऊपर लेटी है। वह पुरुष से कहीं ज्यादा शांत और शिथिल हो सकती है क्योंकि वह स्वभाव से ही निष्क्रिय पैसिव है।
आसन बदल जाएगा, लेकिन इसकी अधिक फिक्र मत करो। पहले अपनी चित्त-दशा को बदलो।
जीवन-ऊर्जा के प्रति समर्पित हो जाओ इसके साथ बहो। अगर कहीं सच में ही समर्पित हो गए तो आपके शरीर उस क्षण स्वत: ही उस अवस्था में आ जाएंगे जिसकी आवश्यकता है। अगर दोनों साथियों का समर्पण गहरा है तब उनके शरीर ठीक उस आसन में आ जाएंगे जिसकी उस घड़ी जरूरत है।
प्रतिदिन परिस्थितियां बदल जाती हैं इसलिए पहले से ही इसको निर्धारित करने की जरूरत नहीं। यही भूल है कि पहले से ही निश्चित करना चाहते हो। जब भी कुछ पहले से निश्चित करना चाहते हो तो स्मरण रहे यह निश्चय मन ही करता है। इसका अर्थ हुआ कि समर्पण नहीं कर रहे।
अगर समर्पण करते हो तो चीजों को अपने ढंग से घटने दो। और तब एक आश्चर्यजनक समस्वरता हारमनी घटित होती है जब दोनों साथी समर्पण कर देते हैं। वे कई आसन बदलेंगे या फिर वैसे ही पड़े रहेंगे शांत और शिथिल।
लेकिन, यह सब बुद्धि द्वारा पहले से किए गए निश्चयों पर नहीं बल्कि जीवन-उर्जा पर निर्भर करता है। पहले कुछ भी निश्चित करने की जरूरत नहीं। यह निश्चय ही समस्या है।
प्रेम करने से पहले सब तय कर लेना चाहते हो। प्रेम करने के लिए पुस्तकें पढ़ते हो। ऐसी पुस्तकें भी हैं जो सिखाती हैं कि कैसे प्रेम किया जाए। इससे यही स्पष्ट होता है कि हमने कैसी मानवीय बुद्धि का विकास किया है–कैसे प्रेम करे!
_तब प्रेम मस्तिष्क का विषय हो जाता है. उसके विषय में सोचते हो मन ही मन उसका रिहर्सल करते हो और फिर इसे कृत्य का रूप देते हो। वह कृत्रिम है वास्तविक नहीं जब रिहर्सल करते हो तो यह अभिनय हो जाता है अप्रामाणिक हो जाता है।
बस, समर्पित हो जाओ और ऊर्जा के साथ-साथ बहो, और फिर वह कहीं भी ले जाए। भय क्या है? भयभीत किस लिए होना? अपने प्रेमी के साथ भी यदि निर्भय नहीं हो सकते, तब कहां, किसके साथ निर्भय हो सकोगे?
एक बार यह अनुभव हो जाए कि जीवन-उर्जा स्वत: ही सहायता करती है और उचित मार्ग, जो अपेक्षित है, पर ले जाती है, तब जीवन को देने की गहल अंतदृष्टि उपलब्ध होगी। तब अपना सारा जीवन परमात्मा पर छोड़ सकते हो। वह तब प्रियतम है।
तब अपना सारा जीवन उस परम सत्ता के हाथों छोड़ सकते हो। तब सोचते नहीं और योजनाएं नहीं बनाते, तुम भविष्य को बलपूर्वक अपने अनुसार बनाने की चेष्टा नहीं करते। अपना जीवन उसकी मरजी पर छोड़ देते हो।
काम-कृत्य (संभोग) को ध्यान कैसे बनाया जाए? समर्पण मात्र से ही ऐसा हो जाता है। उसके विषय में सोचो मत, उसे होने दो। शांत और शिथिल पड़े रहो, और आगे कुछ मत करो।
मन के साथ यही समस्या है। वह हमेशा आगे की सोचता है, हमेशा परिणाम की सोचता है और परिणाम भविष्य में है। इसलिए कृत्य में स्वयं कभी उपस्थित नहीं होते। फलाकांक्षा के कारण हमेशा भविष्य में होते हो। फल की आकांक्षा सब गड़बड़ कर देती, सब बिगाड़ देती है।
केवल कृत्य में ही रहो। भविष्य को भूल जाओ। वह आयेगा ही, उसकी चिंता करने की जरूरत नहीं। चिंता करके उसे ला नहीं सकते। वह आ ही रहा है, वह आ ही गया है। उसकी चिंता मत करो। बस, यहां और अभी ”हेयर एंड नाओ” बने रहो।
यहां और अभी होने के लिए काम एक गहरी अंतदृष्टि बन सकता है। मेरे देखे, अब केवल यही एक कृत्य ऐसा बचा है जिसमें यहीं और अभी हो सकते हो। अपने कालेज में जहां शिक्षा ग्रहण कर रहे हो, यहीं और अभी नहीं हो सकते, इस आज की दुनिया में कहीं भी यहां और अभी नहीं हो सकते।
लेकिन वहां भी नहीं हो। फल की चिंता कर रहे हो। और अब कई नई किताबों ने बहुत–सी उलझने पैदा कर दी हैं। क्योंकि अब उन किताबों को पढ़ते हो जिनमें लिखा है कि प्रेम कैसे किया जाए और फिर डरते हो कि प्रेम ठीक ढंग से कर रहे हो या गलत ढंग से। किताब पढ़ते हो कि संभोग किस आसन में और कैसे किया जाए और फिर चिंतित हो कि तुमने ठीक आसन बनाया या नहीं।
मनोवैज्ञानिक ने मन के लिए नई चिंताएं पैदा कर दी हैं। अब वे कहते हैं कि पति इस बात का ख्याल रखे कि पत्नी कामसंवेग के शिखर तक पहुंच पा रही है या नहीं। इसलिए अब वह चिंतित है, ”क्या मेरी पत्नी ऑरगॉज्म को प्राप्त कर रही है या नहीं?” और यह चिंता किसी प्रकार से कोई मदद नहीं कर सकती, बल्कि बाधा बन जाएगी।
और अब पत्नी चिंतित है कि क्या वह अपने पति को पूरी तरह रिलैक्स, होने में मदद कर रही है या नहीं? इसलिए उसके चेहरे पर प्रसन्नता और ओंठों पर मुस्कुराहट होनी ही चाहिए। उसे ऐसा प्रकट करना चाहिए कि वह बहुत ही आनंदित अनुभव कर रही है। सब झूठ हो जाता है।
दोनों ही परिणाम की फिक्र कर रहे हैं और इस फिक्र के कारण वे फल कभी नहीं आएंगे।
सब भूल जाओ। उस क्षण में बहो और अपने शरीरों को जो भी करें, करने दो– शरीर भली भांति जानते हैं, उनकी अपनी समझ है। शरीर काम-कोशिकाओं सेक्स-सैलस से बने हैं। इनके भीतर सब कार्य पहले से निर्धारित हैं, कुछ भी नहीं पूछा गया। बस, सब शरीर पर छोड़ दो; और शरीर हिलने-डुलने लगेगा। यह सब छोड़ देना, यह ”लेट गो” स्वत: ध्यान बन जायेगा।
और अगर संभोग में ध्यान का अनुभव पा सको, तो एक बात समझ आ जाएगी कि जब भी समर्पण कर पाते हो, वही अनुभूति होती है। फिर ईश्वर के आगे भी समर्पण कर सकोगे। वह प्रेम-संबंध है।
तब सिर खाली हो जाएगा. विचार शून्य हो जाओगे। ध्यानावस्था में होओगे।
पेड़ क्या कर सकता है? नदी क्या कर सकती है? और सूर्य क्या करेगा? देवी-देवता नहीं हैं। अगर तुम समर्पण कर सको तो कुछ भी देवता बन सकता है। अत: समर्पण ही उसे दिव्य बना देता है। कुछ भी दिव्य नहीं है केवल समर्पण करने वाला मन ही दिव्य बना देता है। समर्पण ध्यान आप व्हाट्सप्प 9997741245 पर विमर्श करने के बाद, हमसे निःशुल्क सीख सकते हैं. हम कोई क़ीमत नहीं वसूलते.
अपनी पत्नी के प्रति समर्पित हो जाओ और वह दिव्य हो जाती है; अपने पति के प्रति समर्पण करो, वह दिव्य हो जाता है। दिव्यता समर्पण के माध्यम से प्रकट होती है। पत्थर के प्रति समर्पण होते ही वह पत्थर नहीं रह जाता–पत्थर एक मूर्ति, एक सजीव मूर्ति हो जाता है।
इसलिए केवल यह जानना कि कैसे समर्पण करें. ”कैसे समर्पण करे” से मेरा अभिप्राय यह नहीं कि इसके लिए किसी विधि को जानो। मेरा मतलब है, आपके पास प्रेम में समर्पित होने की प्राकृतिक संभावना है। समर्पित हो जाओ और इसे अनुभव करो। और तब अपने पूरे जीवन पर इसे छा जाने दो।
(चेतना विकास मिशन)





