अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अनुसूचित जाति वर्ग के दूल्हे को घोड़ी पर बैठा देख भड़के आरोपी

Share

बदनावर

कानवन थाना क्षेत्र के गांव खंडीगारा में अनुसूचित जाति वर्ग की बरात के बनोले पर विवाद हो गया। अनुसूचित जाति वर्ग के बनोले पर दूल्हे को घोड़ी पर बिठाकर गांव में निकाले जाने का कुछ युवकों ने विरोध किया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलवानी पड़ी। पुलिस की मौजूदगी में दूल्हे को घोड़ी पर बिठाकर जुलूस निकाला गया। दूल्हे के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

फरियादी उदय सिंह पिता नानूराम बंजारिया निवासी बैगंदा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने रिपोर्ट में कहा कि उसके लड़के शैलेष का विवाह गांव खंडीगारा में केशर सिंह की लड़की से हो रहा था। इसके लिए रात करीब दस बसे बरात लेकर हम खंडीगारा गेट पर पहुंचे। यहां से दूल्हे को घोड़ी पर बिठाया और बैंडबाजों के साथ बरात का बनोला दुल्हन के घर के लिए रवाना होने वाला था। इसी दौरान कुछ युवक बाइक से आए और कहने लगे कि हमारे गांव में दूल्हा घोड़ी पर बैठकर नहीं जाएगा। इसके बाद उन्होंने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालीगलौज की। विवाद बढ़ने के कारण घबराकर दूल्हा भी घोड़ी से उतर गया। इधर, लड़की वाले भी युवकों को मनाने पहुंचे, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी।

पुलिस के साए में निकाला दूल्हे का बनोला

घटना की जानकारी कानवन पुलिस को दी गई। फोर्स गांव पहुंची, इस बीच आरोपी भाग गए। इसके बाद दूल्हे को दोबारा से घोड़ी पर बिठाया और चल समारोह गांव में निकाला गया। इस दौरान दूल्हे के आसपास और बरात के आगे और पीछे पुलिस बल के जवान चल रहे थे। गांव में पुलिस के साये में ही बरात का बनोला निकाला गया। देर रात विवाह संपन्न हुआ। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस ने की कार्रवाई

टीआइ दीपक सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई थी। इस मामले में पुलिस ने नेपाल सिंह, कान्हा सिंह, दिलीप सिंह, गट्टू सिंह, दशरथ सिंह निवासी खंडीगारा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें