अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मालवा क्षेत्र के उत्पादित लहसुन में गंभीर बीमारी, भंडारण के वक्त लहसुन पोचा होने लगा

Share

*किसान संगठन के प्रतिनिधि उप संचालक त्रिलोक चंद वास्कले से मिले ,जांच की मांग* 
*इंदौर । मालवा क्षेत्र में बड़ी मात्रा में किसानों ने लहसुन बोया था। फसल पककर जब मंडी में ले जाने की बारी आई तो अपने आप ही लहसन पोचा होने लगा । जिससे किसानों के चेहरे मुरझा गए* ।
*आज इस संबंध में किसान संगठनों के प्रतिनिधि खराब हो गई लहसुन लेकर उद्यानिकी विभाग के उपसंचालक त्रिलोकचंद वास्कले से मिले तथा उन्हें खराब हुई फसल की जानकारी दी तथा मांग की की इसकी वैज्ञानिक तरीके से जांच कराई जाए। तथा किसानों को बचाव के लिए वैज्ञानिको द्वारा सलाह दी जाए प्रतिनिधि मे मंडल ,बबलू जाधव और रामस्वरूप मंत्री के नेतृत्व में मिला था* ।
*आपने बताया कि मालवा अंचल के इंदौर सहित सभी जिलों में खेत में रहते वक्त तो लहसन अच्छा था लेकिन जब उसे निकालकर भंडारण किया जाने लगा तथा मंडी ले जाने के लिए बोरियों में भरा जाने लगा तब अपने आप ही लहसन पोचा हो गया । अच्छा भला लहसन दबाने पर बिल्कुल दब रहा है आपने श्री वास्कले को बताया कि पूरे संभाग में 90% किसानों की फसल की यही हालत है ।।प्रतिनिधिमंडल में शेलेन्द पटेल,  लखन सिंह डाबी सहित अन्य  किसान शामिल थे  । प्रतिनिधिमंडल ऐसी लहसुन की फसल का सैंपल लेकर भी गए थे श्री वास्कले ने कहा कि अलग-अलग तहसीलों से सेपल इकट्ठे किए जाएंगे और उन्हें कृषि महाविद्यालय सहित विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं को जांच के लिए भेजा जाएगा । साथ ही किसानों को आगामी वर्ष में इस तरह का नुकसान न उठाना पड़े इसलिए उन्हें उचित सलाह भी मुहैया कराई जाएगी* ।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें