अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मेरे शहर में

Share

राजीव डोगरा

आओ!कभी मेरे शहर में
तुम को गैरों को अपना बनाकर
दिल लगाना सिखाए।

आओ!कभी मेरे शहर में
तुमको हर एक शख्स़ से
मोहब्बत करना सिखाए।

आओ!कभी मेरे शहर में
तुम को नफरतों के बीच में
पलता इश्क दिखाएं।

आओ!कभी मेरे शहर में
तुम को विषाद में भी
खिलते हुए चेहरे दिखाएं।

आओ!कभी मेरे शहर में
तुम को महकते पहाड़ो के बीच
पंछियों की मधुर वाणी सुनाएं।

राजीव डोगरा
(भाषा अध्यापक)
गवर्नमेंट हाई स्कूल ठाकुरद्वारा
पता-गांव जनयानकड़
पिन कोड -176038

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें