अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सिवनी में 2 आदिवासियों को पीट-पीटकर मार डाला:​​​​​​​गोमांस तस्करी के शक में बेदम होने तक पीटा, बजरंग दल पर आरोप

Share

सिवनी

MP के सिवनी में मंगलवार को मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया। गोमांस तस्करी के शक में तीन आदिवासियों को लाठियों से जमकर पीटा गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक युवक घायल है। मौत की खबर से गुस्साए ग्रामीणों ने जबलपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।

मामला कुरई थाना अंतर्गत बादल पार चौकी क्षेत्र का है। हत्या और चक्काजाम की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कुरई के गांव सागर और सिमरिया गांव के धानशाह (54) व संपत बट्टी ( 60) को कुछ युवकों ने लाठियों से पीटा था। मृतकों के परिजन का आरोप है कि हत्या करने वाले बजरंग दल से जुड़े हैं।

सूचना मिलने पर बरघाट से कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया भी कुरई पहुंचे। उन्होंने गुस्साए लोगों के साथ हाईवे पर बैठकर प्रदर्शन किया। विधायक ने आरोप लगाया है कि आरोपी बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें