अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

लोग याद नहीं रखते आपने कितने चुनाव जीते, वरुण गांधी का बीजेपी लीडरशिप पर तंज

Share

पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी कई बार अपने बयानों से अपनी पार्टी की मुश्किल बढ़ा लेते हैं। लखीमपुर खीरी कांड पर अपनी सरकार को कठघरे पर खड़े करने के बाद वरुण गांधी ने बीजेपी हाईकमान पर तंज कसा है। अपने पिता संजय गांधी का जिक्र करते हुए वरुण गांधी ने कहा कि लोग उन्हें याद नहीं रखते आपने कितने चुनाव जीते। लोग उनको याद रखते हैं कि कि आपने क्या काम किया?

शुक्रवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने कहा, ”हम लोग सोचते हैं कि टिकट नहीं मिला हमको परिचय नहीं किया। क्या है इसमें.. कुछ नहीं रखा है। कोई याद नहीं रखता कौन किस पद पर था, किसने चुनाव जीते, किसने क्या महारथ हासिल की? लोग सिर्फ याद रखते हैं कि आपने किया क्या? 

पिता संजय गांधी का जिक्र
वरुण गांधी ने आगे कहा, मैं लोगों से मिलता हूं। लोग पूछते हैं- आपके पिता संजय गांधी हैं। कहते हैं कि हम नोएडा में रहते हैं। हम मारुति चलाते हैं। ये सब मेरे पिता का सपना था। वरुण गांधी ने कहा कि लोग आपको आपके काम से याद रखते हैं। राजनीतिक विशेषज्ञ बताते हैं कि संजय गांधी ने नाम न लेते हुए बीजेपी लीडरशिप पर तंज कसा है। वरुण गांधी आगे कहते हैं कि लोग कहते हैं कि आपकी मां चुनाव जीती। लेकिन जब लोग कहते हैं कि आपकी मां की वजह से पशुओं की रक्षा है, बड़ा सम्मान है। तो मुझे अच्छा लगता है। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें